पिता को मैसेज में लिखा था-आई एम सॉरी, और टीसीएस प्रोजेक्‍ट मैनेजर ने कर ली आत्‍महत्‍या, आठवी मंजिल से कूदी।

इंदौर(म.प्र.) : मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में खुदकुशी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार दोपहर विजय नगर क्षेत्र की बीसीएम हाईट्स में एक महिला ने 10वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर ली। घटना के बाद काफी देर तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।  ताजा घटना में विजयनगर क्षेत्र में एक युवती ने 8वीं मंजिल से कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली। उनकी पहचान सुरभि जैन के रूप मे हुई है। 37 वर्षीय सुरभि टीसीएस कंपनी में प्रोजेक्‍ट मैनेजर के पद पर थीं। बताया जाता है कि आत्‍महत्‍या से पहले उन्‍होंने अपने पापा को फोन पर मैसेज किया था। इसमें उन्‍होंने लिखा था कि, ‘आई एम सॉरी पापा’

विजय नगर थाना क्षेत्र के बीसीएस हाइट्स की आठवी मंजिल से कूदकर सोमवार दोपहर में टीसीएस की प्रोजेक्ट मैनेजर अनूप नगर निवासी सुरभि जैन(36) ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पहले उसने अपने पापा को आखिरी मैसेज किया था, जिसमें लिखा था आय एम सोरी पापा। पुलिस के मुताबिक महिला का कुछ समय पहले ही पति से तलाक हो गया था।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

महिला का लंबे समय से मानसिक इलाज भी चल रहा था। वह डिप्रेशन में ही रहती थी। सोमवार को भी वह घर से आफिस जाने का कह कर ही निकली थी। वह कार से बीसीएम हाइट्स पहुंची थी, वहां से लिफ्ट से आठवीं मंजिल पर पहुंची और फिर कूद गई। मौके पर पहुंचकर पूछताछ की तो स्थानीय लोग महिला को नहीं पहचान रहे। उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं। महिला का मोबाइल छत पर पड़ा था। जिससे नंबर निकालकर परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।