रायपुर : छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग केस में पुलिस ने भाजयुमो नेता सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसको लेकर बजरंग दल भड़क गया और बजरंगियों ने साधु-संतों के साथ मिलकर बुधवार को जेल भरो आंदोलन के लिए राजधानी रायपुर की तरफ कूच कर दिया। जहां बजरंगियो ने चारों की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए रायपुर के सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। वहीँ बजरंगियों ने थाने के बाहर ही प्रदर्शन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदर्शन के दौरान संतों ने कहा कि, अभी एक हजार आए हैं और 10 हजार पीछे खड़े हैं। पुलिस अगर चारों गौ-रक्षकों को नहीं छोड़ेगी तो 10 लाख हिंदू यहां आएंगे। इसके बाद 10 करोड़, फिर 100 करोड़ लोग आएंगे। जिन गौ-रक्षकों ने गाय की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है, उन्हें गलत धारा लगाकर पकड़ा गया है।
पहले मुस्लिम समाज हुआ लामबंद :
आरंग में तीन मुस्लिम युवाओं की मौत की घटना के बाद आज मुस्लिम समाज की तरफ से रोष प्रकट किया गया था।राजधानी में बीते शुक्रवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया, जहां भरे मंच से मुस्लिम नेताओं ने विष्णुदेव सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की वहीँ इस मामले में मुस्लिम समाज के लोगों ने घटना को मॉब लिंचिंग करार देते हुए हत्यारों को पकड़ने की मांग की। आपको बता दें कि मामले में तीनों आरोपियों की मौत हो चुकी है।
थाने के बाहर पढ़ रहे हैं हनुमान चालीसा :
वहीँ अब इस मामले को लेकर बजरंगी बता रहे है वो मरने वाले तस्कर थे, जो कि गौवंश को तस्करी के लिये ले जा रहे थे, और डर के मारे वे खुद ही नदी में कूद गये। इस मामले में छत्तीसगढ़ के बजरंगियों के समर्थन में चित्रकूट से राजीव लोचन महाराज, सर्वेश्वर दास महाराज और आचार्य वेद प्रकाश समेत करीब 5 हजार बजरंग दल कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे थे। जहां थाने के बाहर बजरंगियों का हंगामा जारी रहा। इस आंदोलन के दौरान बड़ा बवाल न हो इसलिए पुलिस भी एहतियात बरत रही है। राजधानी रायपुर के 4 ASP, 10 CSP, DSP और 15 से 20 थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे हैं।
जस्टिस फॉर गौ रक्षक के नाम से किया पोस्ट :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
गिरफ्तारी को लेकर जय श्री राम सेना ने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म्स पर जस्टिस फॉर गौ रक्षक का ट्वीट किया। जिसमे उन्होंने मॉब लिचिंग केस में जेल में बंद हर्ष मिश्रा के समर्थन में पोस्ट किया। जिसके बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता अपने- अपने जिलों से राजधानी रायपुर के लिए निकल पड़े। जहां उन्होंने हर्ष मिश्रा की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए सिटी कोतवाली थाना का घेराव कर दिया।
भाजयुमो नेता समेत 4 गिरफ्तार :
मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को मंगलवार रात को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी महासमुंद निवासी नवीन सिंह ठाकुर और मयंक शर्मा है। नवीन ड्राइवर और मयंक ट्रांसपोर्टर है। वहीं आरोपी राजा अग्रवाल भारतीय जनता युवा मोर्चा का नेता है। आरोपी राजा महासमुंद के भाजयुमो का प्रचार प्रसार प्रमुख है। उसने अपने सोशल मीडिया पर महासमुंद से BJP विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के साथ फोटो भी शेयर किया है।
बजरंग दल ने कहा- खुद ही डरकर नीचे कूदे :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने कहा कि, आरंग में गौ-तस्करों की गाड़ी को गौ-रक्षकों ने पीछा कर पकड़वाने की कोशिश की। इस दौरान ट्रक में सवार तस्कर नशे की हालत में थे। पकड़े जाने के डर से वो खुद ही महानदी ब्रिज से नीचे कूद गए। उनमें से दो लोगों की मौत पुलिस के आने के बाद हुई है। वहीं, घायलों को एम्बुलेंस तक पहुंचाने में गौ-रक्षकों ने ही मदद भी की है। अब इस मामले में पक्ष और विपक्ष आमने – सामने है, वहीँ मरने वाले आरोपी उत्तरप्रदेश के बताये गये है, जबकि मामले में पकड़ाये आरोपी छत्तीसगढ़ के है।



