सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जहां एक मालिक ने काम करने वाली युवती बुरी नजर रखता और उसके साथ अश्लील व्यवहार करता था, मौका पाकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। उक्त मामले में मालिक ने जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती इंदौर ले गया और 14 दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता जब वापस अपने घर पहुंची तो इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही कर आरोपी मालिक को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला पूरा जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मालिक का नाम रामेश्वर प्रसाद चंद्रा है। पीड़िता ने बताया कि, गांव के रामेश्वर प्रसाद चंद्रा के घर में मजदूरी का काम करती थी। रोज की तरह वह दो जून को भी काम पर गई थी। इसी दौरान रामेश्वर चंद्रा ने पीड़िता को काम करने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी। उस घटना के बाद जब युवती को मौका मिला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में की।
14 दिनों तक करता रहा दुष्कर्म :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
युवती ने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया था। युवती के चुप रहने पर रामेश्वर चंद्रा की हिम्मत और बढ़ गई। युवती को डरा धमका कर वह अपने साथ जबरदस्ती इंदौर ले गया। वहां किराये के मकान में रखकर 14 दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। वहां से लौटने के बाद युवती ने 28 जून को इसकी शिकायत सक्ती थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376, 506 के तहत केस दर्ज कर रामेश्वर चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी रामेश्वर चंद्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ जाँच की जा रही है।



