बरेली (उ.प्र.) : मौलाना तौकीर रजा अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह बरेली दंगों के आरोपी रह चुके है। मौलाना तौकीर रजा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के को लेकर बयान दिया है। मौलाना तौकीर रजा ने स्पष्ट कहा है कि मुस्लिम लड़कों के साथ साजिश की जा रही है, उन्होंने कहा है कि मुस्लिम बस्तियों में युवाओं को टार्गेट करके करके नशे का आदी बनाया जा रहा है। उन्हें नशे के कारोबार में मुलव्विस किया जा रहा है। मुस्लिम लड़कियों के हिंदू लड़कों के साथ ताल्लुक के पीछे आरएसएस का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए हिंदू लड़कों को फंडिंग की जा रही है।
मामले को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि “अपने मोहल्ले-बस्तियों में गौर कीजिए, जिस तरफ गौर नहीं किया जा रहा है, वो असल साजिश है और असल साजिश ये हैं कि मुस्लिम नौजवानों को नशे में धकेला जा रहा है, बेचने वाला भी मुस्लिम हैं और खरीदने वाला भी मुस्लिम है। हिन्दू मोहल्लों में हालात ठीक हैं। मुस्लिम बस्तियों में लड़के रातों में चौराहे पर बैठे रहते हैं। लोगों को लगता है कि वो मोबाइल में बिजी हैं, लेकिन वो नशे में लगे हुये हैं, जो रातभर नशा करते हैं, वो दिनभर सोते हैं।
मुस्लिम लड़कियां भाग रहीं :
तौकीर रजा को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि “इन नौजवानों की तवज्जो किसी पर नहीं है। उनकी बहनें कहां जा रही हैं, इस पर ध्यान नहीं है. उनकी बहनें इसलिए भाग रही हैं क्योंकि उन्हें लगता है मेरे घरवाले इस लायक नहीं कि उनकी शादी हो सके। भाई नशे में पड़ा है, काम नहीं करता है। अगर हम इन नौजवानों को रोकने में कामयाब हो गए, तो हम इस चीजों को ठीक कर सकते हैं। ये किसी एक का काम नहीं, सबको इस पर काम करना चाहिए। नशे के खिलाफ मुहिम चलाना जरूरी है।” अपने बयान में मौलाना तौकीर ने मुस्लिमों की पीड़ा को भी जमकर बयान किया। तौकीर रजा ने पुलिस पर भी इल्जाम लगाते हुए कहा कि “पुलिस से शिकायत करने से कोई फायदा नहीं होगा। ये आपकी जिम्मेदारी है, आपको खुद करना है। हमें अपनी नौजवान नस्ल जो हाथ से बिल्कुल जा चुकी है, उसे बचाना होगा. खुद आगे बढ़ना होगा।”
मुस्लिम युवतियों ने बयान से जताई असहमति :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखने वाली उरूज सैफी का कहना है कि “सब लोग अपने ऊपर डिपेंडेंट हैं। ऐसा नहीं है कि किसी को बर्गलाया जा रहा है। लड़कियां खुद अपने आपको समझें। ऐसा कुछ नहीं है कि मुस्लिम लड़कियों के साथ जबरदस्ती की जा रही है। लड़कियां जो करती हैं वह अपनी मर्जी से करती हैं।” वहीँ कुछ अन्य लड़कियों ने बयान से अपनि असहमति जताई।
VHP नेता ने किया पलटवार :
राजकमल गुप्ता ने मुस्लिम लड़कों को नशे का कारोबारी बनाने पर कहा कि जब एक-एक के 10-10 बच्चे हैं, तो और क्या करेंगे? कोई नशा करेगा तो कोई पंचर का काम करेगा। राजकमल गुप्ता ने मौलाना तौकीर रजा के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तौकीर रजा का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। वो मानसिक रोग से पीड़ित हैं. तौकीर रजा को जाकर अस्पताल में भर्ती होना चाहिए और अपना इलाज कराना चाहिए।
मुस्लिम नेता ने जताई सहमति :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
उधर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इण्डिया के प्रदेश अध्यक्ष नूर अहमद अजहरी ने मौलाना तौकीर रजा के बयान पर सहमति जताई है। कहा व्यर्थ की बयानबाजी से साम्प्रदायिक सद्भाव का माहौल ख़राब होता है।



