भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

मास्को/रूस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजा है। पुतिन ने पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से नवाजा, जो कि रूस का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। इस सम्मान से नवाजे जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। जिसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने खुशी जाहिर की। इस दौरान पीए मोदी ने कहा कि मैं हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं है 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। भारत-रूस की सदियों पुरानी गहरी मित्रता का उदाहरण है यह हमारी स्पेशल प्रीवलेज पार्टनरशिप का सम्मान है। पिछले लगभग ढाई दशक से आपके नेतृत्व में भारत-रूस के संबंध सभी दिशाओं में मजबूत हुए हैं।

हर बार नई उंचाइयों को प्राप्त करते रहे हैं। आपने दोनों देशों के बीच जिन संबंधों की नींव रखी थी, वो और निखरी है। पारस्परिक सहयोग हमारे लोगों की बेहतर भविष्य की उम्मीद और गारंटी रहा है। हमने सभी क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए नए और महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-रूस की पार्टरनशिप और भी अहम हो जाती है यह पूरी दुनिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम दोनों विश्वास रखते हैं कि शांति के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, हम मिलकर इसी दिशा में काम करते रहेंगे, इस सम्मान के लिए 140 करोड़ भारतवासियों की ओर से आपका, रूसी सरकार का और रूस के लोगों का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं। 

चीन पर असर :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

चीन को लेकर भारत रूस की यह मुलाकात दोनों देशों के लिये महत्वपूर्ण है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय रूस की यात्रा पर हैं। पुतिन से मुलाकात के बाद से चीन बौखलाया हुआ है। दोनों देशों की दोस्ती के लिए चीन कैसे है खतरा बन सकता है यह दोनों देशों के लिये विचारणीय है, चीन मौका परस्त है, हालाँकि अमेरिका से विरोध के कारण चीन – रूस की दोस्ती है जबकि भारत रूस की दोस्ती की अलग अहमियत है। वहीँ दूसरी तरफ चीन एक ऐसा देश है, जो मौका देखकर किसी से भी दोस्ती और दुश्मनी कर लेता है। ऐसा ही वह भारत और रूस के साथ कर रहा है। रूस भारत से दूरी बना ले, इसलिए चीन रूस से नजदीकियां बढ़ा रहा है। जबकि भारत के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है।