मुंबई (महाराष्ट्र) : चुनावी नतीजों के बाद से अब महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है। गृह मंत्रालय भाजपा के पास यानी देवेंद्र फडणवीस के पास रहेगा, इस पर शिंदे मान गए हैं और उनकी पार्टी शिवसेना को अब शहरी विकास मंत्रालय दे दिया जायेगा, जिसको लेकर उन्होंने अपनी सहमति भी दे दी है। इसके बाद अब अजित पवार जिद पर अड़ गए हैं कि उन्हें भी शिंदे की शिवसेना की तरह ही विभाग चाहिए। महाराष्ट्र में पांच दिसंबर को आजाद मैदान में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। इससे पहले चार दिसंबर को मुंबई में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसमें औपचारिक तौर पर नेता का चुनाव होगा। मामले में सामने आया है कि मुख्यमंत्री के वर्षा निवास स्थान पर महायुति के नेताओं की बैठक हो सकती है और बैठक में एकनाथ शिंन्दे और देवेंद्र फडणवीस शामिल होंगे। वहीँ शिंदे की तबियत ख़राब हो गई है।
महायुति की चल रही है बैठक :
महायुति के नेताओं की चंद्रशेखर बावनकुले के बंगलो पर बैठक चलती रही, बैठक में बावानकुले, गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर, शिवसेना से गुलाबराव पाटिल, एनसीपी से अनिल पाटिल मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के शपथ विधि की तैयारियो को लेकर चर्चा हो रही है। सभी नेता आजाद मैदान भी जाकर शपथ ग्रहण तैयारियों का जायज़ा लेंगे। मुख्यमंत्री के नाम पर अब भी पेंच अटका हुआ है।
सीएम-डिप्टी सीएम के नाम तय :
जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे नाराज चल रहे हैं, उनके बीमार होने की भी खबरें हैं। कहा जा रहा है कि सीएम और डिप्टी सीएम का नाम तय हो गया है। देवेंद्र फडणवीस जहां सीएम होंगे वहीं एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम होंगे। ये तो अब कल यानी चार दिसंबर को ही पता चलेगा लेकिन उससे पहले कयासबाजी जारी है। बता दें कि एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने पहले ही घोषणा कर दी है कि मैं डिप्टी सीएम के रेस में भी नहीं हूं। उन्होंने कहा है कि मैं पार्टी और महाराष्ट्र की जनता की सेवा करता रहूंगा। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि राज्य के सियासी घटनाक्रम में अभी कई उलटफेर होने की संभावना है। क्योंकि इससे पहले भी भाजपा सीएम के नाम को लेकर लिए गए फैसले से चौंकाती रही है तो कुछ लोग कह रहे हैं कि भाजपा महाराष्ट्र में भी सरप्राइज दे सकती है। हो सकता है कोई नया नाम सामने आ जाये।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA