बेरहम बदमाश ने गर्भवती गाय को चाकू मारा, पुलिस ने कर ली पहचान, सामने आई ये दर्दनाक घटना….।

दुर्ग/भिलाई : अभी दो दिन पूर्व ही भिलाई में किसी निर्दयी ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला और फंसी पर लटका दिया, अब फिर से छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रुआबांधा में एक युवक ने गर्भवती गाय पर चाकू से हमला कर दिया। गाय लगभग 4 से 5 महीने की गर्भवती बताई गई है। घटना में पता चला है कि आरोपी ने पहले चाकू मारा, जिसके बाद गाय खुद को बचाने आगे भागी तो आरोपी युवक भी अपना चाकू निकालने गाय के पीछे- पीछे दौड़ा। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गाय को जब चाकू लगा तो वह भागने लगी थी। मामले को लेकर गाय के मालिक और पशु प्रेमियों ने मिलकर आज सुबह भिलाई नगर थाना पुलिस में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना को अंजाम देने आरोपी के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह गाय के मालिक ने जब उसके पेट में घुसे चाकू को देखा, तो उसने तुरंत डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर गाय के पेट से चाकू निकाला और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंपा। वहीं मामले की जांच में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिग देखी तो पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई थी, जिसे पुलिस ने अपने पास ले लिया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है। ⁠वहीं आरोपी फरार बताया गे है और पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी हुई है। फिलहाल गाय की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीँ गर्भ को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है।

छोटी छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

पुलिस ने बताया कि, आरोपी की ⁠पहचान रामशंकर उम्र – 27 साल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी पहले भी अपराधिक मामले में जेल जा चुका है। गाय के साथ हिंसक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। इस घटना से आसपास के क्षेत्रवासी काफी आक्रोश में है, वहीँ आम लोग भी उस बदमाश की खोजबीन में लगे हुये है। उक्त बदमाश ने बेअढ़मी से गाय को चाकू मारा है, उसने क्यूँ चाकू मारा उसको लेकर आरोपी के पकड़ में आने के बाद ही मामला खुल पायेगा।