उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, क्या सीएम योगी उपचुनावों में भाजपा की वापसी करा पाएंगे?

लखनऊ (उ.प्र.) : लोकसभा में भाजपा नेताओं की करारी हार से भाजपा बहुमत से दूर हो गई, जिसमें उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। अब उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं और सभी पार्टियां इसकी तैयारी में जुट गई हैं। आमतौर पर उपचुनाव को लेकर पार्टियां ज्यादा रणनीति नहीं बनाती हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के उपचुनाव बेहद अहम हैं। इनके जरिए यह तय होगा कि राज्य के लोग अभी भी भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं या लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही कमल के साथ जनता मोह भंग हो चुका है। सामान्यतया उपचुनाव में मतदाता भी काफी कम रूचि लेते है। जहाँ लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य की 80 में से 43 सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में गई थीं। वहीं, 36 सीटों पर बीजेपी और उसके सहयोगियों को जीत मिली थी। एक सीट अन्य के खाते में गई थी।

भाजपा और उसके सहयोगी दलों की कोशिश राज्य की सभी सीटों पर जीत हासिल करने की थी, लेकिन हुआ इसके उलट और एनडीए की सीटें कम हो गईं। ऐसे में सवाल है कि क्या योगी आदित्यनाथ का काम यूपी की जनता को पसंद नहीं आ रहा है। इसे लेकर अब योगी क्या करेंगे।

दिए गए ये ऑप्शन :

जनता से जब सोशल मीडिया पर सवाल पूछा कि क्या उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ उपचुनावों में भाजपा की वापसी करा पाएंगे? इस पर जनता ने खुलकर अपनी बात रखी। जनता ने भारी समर्थन के साथ कहा कि योगी आदित्यनाथ राज्य में भाजपा की वापसी कराने में सफल होंगे।

15,345 लोगों ने लिया भाग :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

आंकड़े की बात करें तो इस सवाल के जवाब में पर 15,345 लोगों ने अपना जवाब दिया यानी अपने मन की बात रखी, जिसमें से 75 प्रतिशत लोगों ने माना की उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ उपचुनावों में भाजपा की वापसी कराने में सफल होंगे। 20 फीसदी लोगों ने कहा नहीं और 5 फीसदी लोगों का मत स्पष्ट नहीं था कि योगी आदित्यनाथ ऐसा कर पाएंगे या नहीं यानी उन्होंने ‘कह नहीं सकते’ पर अपना वोट दिया। कुल मिलाकर आमतौर पर इन सभी चुनावों में भाजपा की वापसी उम्मीद पूरी है।