वायरल विडियो को लेकर सोनू सूद ने थूक लगी रोटी की ‘शबरी के बेर’ से की तुलना, भड़के लोग, कंगना ने कहा ये….।

मुंबई (महाराष्ट्र) : एक संप्रदाय विशेष के लोगों द्वारा हिन्दुओं को गन्दा करके भोज्य पदार्थ दिये जाते है, जिसको लेकर कई बार विडियो वायरल हुये है और बवाल मचा हुआ है, जिसको लेकर कई लोग क़ानूनी कार्यवाही के शिकार भी हो चुके है। ऐसे में सोनू सूद को एक ऐसे ही व्यक्ति का पक्ष लेना भारी पड़ गया है, जो की सोनू सूद की नादानी को दर्शाता है। मामला है एक ढाबे वाला का एक घिनौना वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोटी बनाते वक्त उसमें थूकता हुआ दिखाई दे रहा है।

इस वीडियो की लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। जबकि एक्टर सोनू सूद ने उस आदमी के थूकने की हरकत का बचाव किया है, जिसके बाद एक्टर को सोशल मीडिया के प्रयोगकर्ताओं के निशाने पर आ गये है, जिससे उन्हें गुस्से वाली प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस घटना की तुलना भगवान राम के शबरी के बेर खाने से भी की है, जिसके बाद एक्ट्रेस और अब सांसद कगंना रनौत ने भी उनकी निंदा की है।

इस बयान की वजह से फंसे सोनू सूद :

दरअसल, ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब ट्विटर पर एक यूजर ने अपने ग्राहकों के लिए रोटियां तैयार कर रहे एक लड़के का वीडियो शेयर किया, जिसमें आटे पर थूकने का फुटेज भी है। यूजर का वीडियो तब आया है, जब ये आदेश आया कि उत्तर प्रदेश और हरिद्वार के कांवड़ यात्रा मार्ग पर भोजनालयों के मालिकों को अपनी दुकानों पर अपने नाम लिखने होंगे। इस पर सोनू सूद ने रिएक्ट किया था। बाद में सोनू सूद के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए यूजर ने लिखा, ‘थूक लगी रोटी सोनू सूद को पार्सल कर देनी चाहिए, ताकि भाईचारा बरकरार रहे!’ इसके बाद सोनू सूद ने इस यूजर के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि- ‘हमारे श्री राम जी ने शबरी के झूठे बेर खाए थे तो मैं क्यों नहीं खा सकता। हिंसा को अहिंसा से पराजित किया जा सकता है मेरे भाई।बस मानवता बरकरार रहनी चाहिए। जय श्री राम।’ इसके बाद सोनू सूद को लोग ट्रोल करने लगे।

कगंना ने की सोनू सूद कि निंदा :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

अब सोनू सूद को थूक वाली रोटी का ‘शबरी के बेर’ से तुलना करना भारी पड़ गया है। लोग उनके इस बयान की खूब आलोचना कर रहे हैं। वहीं कंगना रनौत ने भी सोनू सूद को इस बयान पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कड़े शब्दों में एक्टर के बयान की निंदा की है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, ‘अब सोनू जी जल्द ही भगवान और धर्म को लेकर अपनी धारणाओं और अपने विचारों पर एक नई रामायण बनाएंगे। वाह क्या बात है बॉलीवुड से एक और रामायण।’ ऐसे ही कई सोशल मीडिया के प्रयोगकर्ताओं सोनू सूद पर अपना गुस्सा उतार रहे है, कोरोना के समय खुद को भगवान साबित करने वाले सोनू सूद कभी अपने हिन्दू होने का भी प्रमाण देंगे और हिन्दू विरोधियों द्वारा लव जिहाद और कत्ले आम पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे? क्या हिन्दू आस्था का इस तरह मजाक बनाना उचित है?