नकली वेश धारण कर हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने वाला नौशाद चढ़ा हिंदूवादी नेताओं के हत्थे, सामने आई हैरान करने वाली चीजें।

मेरठ (उ.प्र.) : दुकानों अपर नेमप्लेट लगाने को लेकर पक्ष-विपक्ष में बवाल मचा हुआ है, वहीँ कुछ विधर्मी इन घटनाओं को अंजाम देते हुये पकड़ में आ रहे है, ऐसे में सवाल उठता है की नाम क्यूँ छुपाना अगर आप सही हो तो, लेकिन मामले कुछ ऐसा ही है कि नाम छुपाना तो पड़ेगा ही। घटना मेरठ जिले में गैर समुदाय का एक शख्स हिन्दू आस्था के नाम पर ढोंग रचाकर लोगों को ठग रहा था। वह खुद को मुस्लिम जोगी बता रहा था। भगवान शिव की सवारी नंदी यानी बैल को लेकर वह हिन्दू क्षेत्रों में घर-घर जाकर भीख मांगता हुआ पकड़ा गया है।

जिसको लेकर मुस्लिम जोगी के पकड़ में आने के बाद हिन्दूवादी नेता वहां पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि ऐसे लोग झूठा स्वांग रचकर रेकी करते हैं और अपराधों को अंजाम देते है। वहीं, इस मुस्लिम जोगी के पास से उसके दो नामों नौशाद और भूरा के आधार कार्ड, एक हिन्दू महिला का फोटो और नींद की गोली मिली है। यह महिला को अपनी बहन बता रहा है। फिलहाल इस मामले पर पुलिस जांच की बात कह कर मीडिया से दूरी बनाए हुए है। इस घटना के सामने आने के बाद हिंदूवादी नेताओं ने बवाल मचाया और जाँच की बात कहकर पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया।

राज खुलते ही हाथ जोड़कर गुहार लगाने लगा नौशाद :

मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सूरज कुंड में नंदी (बैल) के साथ घूम रहे शख्स का नाम नौशाद है। स्थानीय लोगों को शक हुआ, उन्होंने पूछताछ करते हुए तलाशी ली तो पाया कि यह छद्मवेश में मुसलमान है, जो हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रहा है। राज खुलते ही इसने हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाई और बताया कई पीढ़ियों से उसके दादा पिता यह काम कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही वहां पहुंच और जोगी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मुस्लिम जोगी को पकड़ने वालों का आरोप है कि यह नशे की दवाएं लेता हैं। वहीं, हिंदू नेता सचिन सिरोही ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोग रेकी कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। ये अपना वेश बदलकर घूमते है और लोगों को ठगते है।

सावन के पहले सोमवार पर भिक्षा लेने आया था :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

पकड़ा गया मुस्लिम जोगी सफाई दे रहा था कि वह केवल भिक्षा मांगने भर के लिए इस क्षेत्र में आता था। वह अब इस काम को नहीं करेगा। उसने बताया कि बीमार पिता भीख मांगते है। नंदी को लेकर, वह बीमार होने के कारण नही आ पाये, आज सावन का पहला सोमवार होने के चलते वह भिक्षा लेने आया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जायेगा। गौरतलब है कि इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है, सावन माह शुरू हो गया है, ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं अप्रिय वातावरण बना सकती है। जिसको लेकर सावधानी बरतना जरुरी है।