फतेहपुर (उ.प्र.) : जिले मलवां कस्बे में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद बना रहे हैं, लेकिन हिंदू समुदाय के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। हिंदू समुदाय का आरोप है कि यह जमीन सरकारी जमीन पर बनाई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने इस मामले में जांच करने के बाद इस पर कार्यवाही करने की बात कही है। मस्जिद बनाए जाने के मामले पर हिंदू संगठनों और प्रशासन के बीच तनाव बढ़ गया है। प्रशासनिक अमला और हिन्दू संगठन आमने-सामने आ गये है।
प्रशासन से हुई धक्का मुक्की :
हिंदू संगठनों ने मस्जिद निर्माण को गौरकानूनी बताते हुए आज एक महापंचायत की है। हिंदू संगठनों ने इससे पहले भी जिला प्रशासन से शिकायत की है कि मस्जिद कथित तौर पर तालाब की जमीन पर बनाई जा रही है। उनका आरोप है कि यह निर्माण कार्य सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किया जा रहा है। महापंचायत के दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और जिला प्रशासन के बीच धक्का मुक्की भी हुई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता निर्माणाधीन मस्जिद की तरफ जाना चाह रहे थे। लेकिन इन लोगों को प्रशासन ने रोक दिया। हालाँकि मस्जिद का निर्माण कार्य जारी रहा।
हिंदू संगठनों की मांग :
विश्व हिंदू परिषण के प्रांत मंत्री और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजू पोरवाल ने आरोप लगाया कि हिंदू संगठन इस अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हैं और प्रशासन से तत्काल इस निर्माण को रोकने की मांग करते हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने उन्हें एक महीने के भीतर ठोस कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। आश्वासन के बाद महापंचायत को खत्म कर दिया गया। इस मामले में हमने मस्जिद इंतेजामिया से बात करने की कोशिश की लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। मस्जिद के निर्माण को वैध-अवैध की जांच की जायेगी।
तनावपूर्ण शांति :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
फिलहाल फतेहपुर के मलवां कस्बे की हालत तनावपूर्ण बनी हुई है। क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है। प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। वहीँ मामले को लेकर सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका जताई गई है, जिसको लेकर पुलिस एहतियात बरत रही है।



