राशन दुकानों में लगातार हो रहा है बड़ा घालमेल, अब सामने आया ये माजरा….।

रायपुर : राशन दुकानों में कम तौल, हितग्राही का राशन डकार जाना जैसे कई तरह से राशन दुकानदार लगातार खेल कर रहे है। राशन दुकानों पर लगातार कार्यवाही भी हो रही है। ऐसे ही राजधानी रायपुर के अमलीडीह में संचालित एक उचित मूल्य की दुकान में चावल खरीदी-बिक्री का खेल भी चल रहा है। इस दुकान की महिला संचालक हितग्राहियों को चावल देने के बाद उनसे ही औने-पौने दाम पर चावल खरीद रही है और उसे बाहर 20-25 रूपये के हिसाब से पलती भी कर रही है। खरीदी-बिक्री के चल रहे इस खेल का एक विडियो सूत्र के माध्यम से पत्रकारों के हाथ लगा है। ऐसे ही कई राशन दुकानदार अतिरिक्त लाभ पाने के लिये शासन प्रशासन और हितग्राहियों को लगातार चूना लगा रहे है।

इस विडियो को लेकर जब दुकान संचालिका से पूछा, तो उसने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इधर खाद्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि राशन दुकानों में सिर्फ हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण किया जाता है। अगर हितग्राही से चावल खरीदा गया है, तो इसकी जांच कराकर दुकान संचालिका के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंगे। ऐसे ही पहले भी कुछ दुकानें निलंबित की गई और वो फिर से शुरू भी हो गई।

विडियो में स्पष्ट दिख रहा हितग्राही को राशन कार्ड में पैसे रखकर लौटा रही कर्मचारी

यह विडियो अमलीडीह में शासकीय स्कूल के सामने गार्डन के बगल वाले रोड में स्थित राशन दुकान आईडी- 441001115 का है। इस विडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि दुकान में बैठी महिला कर्मचारी एक महिला हितग्राही से रजिस्टर में चावल लेने की एंट्री कराने के बाद उसके कार्ड में बिक्री की रकम रखकर लौटा रही है। इस विडियो में दुकान की संचालिका भी दिखाई दे रही है, जो कर्मचारी के बगल में बैठी हुई है। इससे यह भी स्पष्ट हो रहा है कि संचालिका के निर्देश पर ही दुकान में हितग्राहियों से चावल खरीदी का खेल चल रहा है। ऐसे ही हितग्राहियों के चावल को लेकर मुनाफाखोरी जारी है।

पीडीएस चावल की कालाबाजारी का कई बार हो चुका है भंडाफोड़ :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

ऐसे ही पीडीएस चावल की कालाबाजारी का राज्य के कई जिलों में पूर्व में भी कई बार भांडाफोड़ हो चुका है। रायपुर में कुछ साल पहले पीडीएस चावल से भरी गाड़ी को पकड़ा गया था, जिसे बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पीडीएस घोटाले में कुछ बड़े लोग भी कार्यवाही की जद में आ चुके है।

18 से 20 रुपए किलो की दर से खरीदा जा रहा चावल :

एक सूत्र ने बताया कि,  राशन दुकान में हितग्राही से 18 से 20 रुपए प्रति किलो की दर से चावल खरीदा जाता है। अमलीडीह राशन दुकान में भी 18 रुपए किलो की दर से हितग्राही से चावल खरीदा गया था। सूत्र यह भी बताते हैं कि इस दुकान के अलावा भी कई दुकानों में इस तरह का वितरण चावल की खरीदी का खेल लगातार चल रहा है। वहीँ कई बार दलाल भी इन दुकानों के आसपास चावल खरीदते हुये हत्थे चढ़े है।

30 से 35 रुपए किलो तक बाजार में खपाया जा रहा :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

विश्वस्त सूत्र के अनुसार,  हितग्राहियों से खरीदा गया पीडीएस चावल बाजार में 30 से 35 रुपए किलो तक खपाया जाता है, जो कि बाद में 40-45 रूपये तक बाजार में पहुँच जाता है। सूत्र से यह भी जानकारी मिली है कि हितग्राहियों से खरीदा गया ज्यादातर चावल राइस और पोहा मिलरों को भी बेचा जा रहा है। हालांकि यह कारोबार चोरी छिपे किया जाता है, जिसके कारण खाद्य विभाग को भी इसकी भनक नहीं लग पाती है। लेकिन ऐसा नहीं हो सकता की खाद्य विभाग को इसकी जानकारी ना हो क्यूंकि मीडिया में ऐसी खबरें और सबूत कई बार सामने आ चुके है।