भाजपा महिला पार्षद से मारपीट मामले में पूर्व विधायक सहित 8 लोगों पर केस दर्ज।

बालोद : गुरुर नगर में अवैध रूप से बनाये जा रहे व्यावसायिक काम्प्लेक्स को अतिक्रमण बताकर प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़ा था। इसी दौरान भाजपा की एक महिला पार्षद से भी कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री और बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा से भाजपाइयों ने घटना की शिकायत की थी। घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने आक्रोश जाहिर किया था वहीँ महिला पार्षद से पिटाई को लेकर कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी।

अब इस मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा पर गुरुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि, उन पर घर में घुसकर मारपीट, बलवा, सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा को नोटिस जारी किया है। भविष्य में कोई अपराध न करने, सबूतों से छेड़छाड़ न करने, मामले में तथ्यों से परिचित किसी को धमकी या प्रलोभन ने देने, जांच में सहयोग करने नोटिस के माध्यम से गुरुर पुलिस ने पूर्व विधायक को निर्देश दिया गया हैं। मामले को लेकर पूर्व विधायक पर केस भी दर्ज कर लिया गया है।

मामले को लेकर 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम शर्मा ने ला इन आर्डर बिड़गने की स्थिति में गुरुर टीआई को सस्पेंड कर दिया था। वहीँ महिला पार्षद को घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया था। अब उसी मामले में पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा सहित अन्य 3 लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया गया है। अब तक कुल 8 लोगों के खिलाफ गुरुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वही अब पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद जिले की राजनीति भी गरमा गई हैं। भाजपाई नेताओं ने इसे शर्मिंदगी वाला कृत्य करार दिया है।