रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में शनिवार से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा, जो 10 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर समस्याओं का निदान किया जायेगा। आम आदमी अपनी सभी समस्याओं का निदान इन शिविरों के जरिये प्राप्त कर सकता है। हर वार्ड में इन सभी शिविरों को लगाया जायेगा। यहाँ आवश्यक अधिकारी वर्ग उपस्थित रहेंगे जो इन शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में नागरिकों की समस्याओं को हल करने अधिकारियों, निगमों के आयुक्तों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वार्डों में आयोजित शिविरों में महापौरों, अध्यक्षों, पार्षदों और अन्य जन प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने की अपील की है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य की सभी 184 नगरीय निकायों में लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए वार्डवार शिविर आयोजित कर मौके पर ही तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
इन समस्याओं का निराकरण :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
वार्डों में नल कलेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण तथा कई अन्य विविध आवश्यक छोटे-छोटे कार्य होते हैं, जिनका तात्कालिक निदान किया जायेगा। साथ ही जलापूर्ति में लीकेज, नलों में पानी न आना, नालियों व गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाइट्स का बंद रहना जैसी समस्याएं भी होती हैं। शिविर में इन समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जायेगा।



