रायपुर : 82 वर्षीय बुजुर्ग 26 जुलाई को सुबह 6 बजे दूध लेने निकले थे।जिसके बाद वो घर नहीं लौटे। काफी देर बाद भी जब वे घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों काफी खोजबीन की और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजनों ने लगातार उनकी तलाश की, लेकिन वो नहीं मिले। काफी थक हार गये लेकिन उन्होंने बुजुर्ग को खोजना नहीं छोड़ा, और फिर कल रात को सामने आई दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना, जिसने परिजनों सहित पड़ोसियों को भी झकझोर दिया। शनिवार रात में कलर्स मॉल के सामने नाली में उनका शव मिला। जिसको लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
बुजुर्ग राजेन्द्र नगर के रहने वाले बताये गये है, उनकी उम्र 82 वर्ष बताई गई है। 82 वर्षीय राजेंद्र कुमार स्थापक मारूति रेसीडेंसी के मकान नंबर 607 में रहते थे। दो दिन तक वो घर नहीं लौटे थे। आशंका जताई जा रही है कि दुकान के आसपास उनको अटैक आया होगा, जिससे वहीं बगल से गुजरी नाली में गिर गए होंगे और इससे उनकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि बारिश के कारण नाली में पानी का बहाव तेज था। नाली काफी चौड़ी होने के कारण बुजुर्ग उसमें बह गए होंगे। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अन्य आशंकाओं को लेकर बुजुर्ग की मौत होने के बाद परिवार वालों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। यह पूरा मामला राजेंद्र नगर थाने का बताया जा रहा है।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA



