छत्तीसगढ़ में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और वंदे भारत मेट्रो की मांग, सामने आई ये महत्वपूर्ण जानकारी….।

रायपुर : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भारतीय रेलवे द्वारा पेश की गयी एक अत्याधुनिक और आरामदायक ट्रेन है, जो लंबी दूरी की यात्रा को सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से जल्द शुरू होने वाली है। यह ट्रेन विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए डिज़ाइन की गई है, जो लंबी दूरी की यात्रा करते है। इस ट्रेन की मांग छत्तीसगढ़ के लिए भी की गई है। छत्तीसगढ़ में रेलवे प्रोजेक्ट के विस्तार को आने वाले समय में पंख लग सकते हैं।. इस बात का आभास सीएम विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे के दौरान हो गया था, जब सीएम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी।. इस मुलाकात में रेलवे की बड़ी चार प्रोजेक्ट की छत्तीसगढ़ में शुरुआत को लेकर चर्चा हुई है।

आने वाले समय में राज्य में वंदे भारत ट्रेन सेवा का विस्तार हो सकता है, क्योंकि मोदी सरकार ने साल 2022 में ऐलान किया था कि राज्य में अगले चार सालों में 400 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। जिसमें कई रूटों पर वंदे भारत ट्रेन का संचालन देश में हो रहा है। छत्तीसगढ़ में भी बिलासपुर से नागपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है। अब लम्बी दूरी के लिये राज्य को कुछ स्लीपर ट्रेनों की और आवश्यकता है।

छत्तीसगढ़ में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन क्यों जरूरी :

छत्तीसगढ़ के रेलमार्ग कई राज्यों से जुड़े हुये है। यह महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र, एमपी, यूपी और झारखंड से जुड़ते है। इस वजह से राज्य में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बेहद जरूरी है। रोजाना यहाँ से हजारों यात्री इस रेलमार्गों पर सफर करते हैं। खासकर हैदराबाद , पुणे , बैंगलोर, कोलकाता, सिकंदराबाद जैसे जगहों के लिए ट्रेनों की आवश्यकता है। इसलिए लोगों की मांग है कि राज्य में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द से जल्द चलाई जानी चाहिए। अभी बिलासपुर से नागपुर जाने वाली वन्दे भारत भी लगभग रोज फुल चल रही है। रेल मंत्रालय की तरफ से देश में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने को लेकर मीडिया में जानकारी दी गई है। देश में अभी रेल मार्गों की पहचान की जा रही है। दिल्ली मुंबई और नागपुर मुंबई रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूट को तय करने की खबरें भी मीडिया में आ रही है। इसके अलावा देश में लंबी दूरी के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को चलाने को लेकर मंथन किया जा रहा है। वहीँ वर्तमान में अचानक से रेलमार्गों पर दुर्घटनायें बढ़ने से रेलवे मंथन में है।

वंदे भारत मेट्रो ट्रेन के इंतजार में छत्तीसगढ़वासी :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

छत्तीसगढ़ वासी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन के इंतजार में है। राज्य में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, रायगढ़ और कोरबा जैसे शहर हैं। जो मेट्रो नगर के तौर पर विकसित होने की राह देख रहे हैं। ऐसे में अगर इन मार्गों को मिलाकर वंदे भारत ट्रेन छत्तीसगढ़ में चलाई जाती है तो यह प्रदेश वासियों के लिए बेहतर कदम होगा, जो कि राज्य वासियों के लिये बड़ी सौगात होगी।

“दुर्ग से विशाखापट्टनम तक वंदे भारत चलाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। लेकिन अब केंद्र सरकार से कोई जानकारी अब तक नहीं आई है”: शिव प्रसाद, रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी

छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन की मौजूदा स्थिति :

छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन की मौजूदा स्थिति की बात करें तो अभी बिलासपुर से नागपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अभी प्रस्तावित है। इसको शुरू करने की कवायद चल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जल्द चालू करने की मांग की थी।बावजूद इसके रेल मंत्रालय से अब तक कोई जवाब नहीं आया है। रेल मंत्रालय के जवाब का इंतजार करना होगा और उसके बाद राज्य को क्या सौगात मिल रही है, यह कुछ समय बाद ही पता चल पायेगा।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/