पाकिस्तान से आई मेहविश ने भारत में संभाला चूल्हा-चौका, घूँघट पहनने पर ससुराल में हुआ ऐसा….।

चुरू/जोधपुर (राजस्थान) : पाकिस्तान से अपने प्यार के खातिर सरहद पार कर भारत आई मेहविश को भारत खूब पसंद आ रहा है। सीमा हैदर के बाद मेहविश को लेकर चर्चायें जोरों पर है। मेहविश अपने ससुराल में काफी खुश नजर आ रही हैं, आते ही मेहविश ने अपना पूरा घर संभाल लिया हैं। इस अजब प्रेम की गजब कहानी के मुख्य रूप से तीन किरदार हैं। पहला रहमान दूसरा मेहविश और तीसरा फरीदा। फरीदा रहमान की पहली बीवी है, जो अब अपने मायके भादरा रह रही है। रहमान और फरीदा के झगड़े के कारण फरीदा मायके में रह रही है।

वहीं, मेहविश रहमान की दूसरी बीवी हैं, जो की पाकिस्तान से भारत आई हैं। रहमान की जान पहचान मेहविश से सोशल मीडिया के जरिए से हुई थी, जिसके बाद धीरे-धीरे बातें हुई और फिर दोनो को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसी बीच मेहविश ने अपने प्यार का इजहार रहमान से कर दिया। रहमान भी अपना दिल मेहविश को दे बैठा था फिर आगे चल कर दोनो ने पहले ऑनलाइन निकाह कर लिया और बाद में दोनों ने सऊदी के सबसे पाक जगह मक्का में फिर से निकाह कर लिया। हालांकि, मेहविश भी पहले से शादीशुदा है और मेहविश के दो बच्चे भी हैं। आपको बता दें की पाकिस्तान आम आदमी के हालात तो ख़राब ही है , वहीँ महिलाओं के हालात तो और भी बदतर है।

मेहविश ने दी सफाई :

मेहविश ने बताया कि वह इस्लामाबाद में रहती थी। वहां, उसके भाई और बहन भी रहते हैं। वह ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वह रहमान के परिवार से मिलकर बहुत खुश है। मेहविश ने कहा कि शौहर खुदा के समान होता है, उसकी इज्जत करनी चाहिए। मेहविश ने कहा कि वह रहमान से मिलने के लिए बेकरार है, लेकिन वे अभी आ नहीं सकते, उसने कहा हमने कोई गलत काम नहीं किया, वैधानिक निकाह किया है। रहमान वैधानिक तौर पर मेरे शौहर है।

घूँघट का उड़ाया मजाक ? :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

मेहविश ने बताया कि उन्होंने पहले वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कोर्ट में और फिर सऊदी अरब में निकाह किया है। वही रहमान की पहली बीवी फरीदा की तरफ से मेहविश पर पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप लगाने के सवाल पर उसने कहा कि रहमान उसके शौहर है, अल्लाह ने उन्हें मिलवाया है। उनकी जोड़ी अल्लाह ने बनाई है, वह अपने प्यार के खातिर यहां आई है, उसने कहा कि उसे पता है वह कैसी है, कोई उसे पर इल्जाम लगाता है, तो लगाता रहे, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके साथ ही मेहविश ने कहा कि पाकिस्तान और हिंदूस्तान में अलग कल्चर है। यहां की महिलाएं घूँघट लगाती है। पाकिस्तान में कोई भी घूँघट नहीं लगाता है। यहाँ का कल्चर मुझे काफी पसंद आया। मैंने भी यहाँ घूँघट लगाया है।

पहली बीवी ने किया था चैलेंज :

मेहविश ने बताया कि भारत के गांव में उसका दिल लग गया है, वह ससुराल में घर के सभी काम कर लेती है, उसने बताया की घर मे रखे पशुओं का भी काम कर लेती हूँ, मेरा सास ससुर, ननद और देवर भी अच्छे ख्याल रखते हैं। वहीं, रहमान की दूसरी बीवी फरीदा के बारे में मेहविश ने कहा कि वो रहमान पर झूठे आरोप लगाए हैं। मेरी उनसे कई बार बात हुई है, उनकी बीवी फरीदा पूरे गहने भी यहाँ से लेकर गई है। इसके साथ ही मेहविश ने कहा कि फरीदा ने मुझे चैलेंज किया था कि भारत आने की तेरी औकात नहीं है, इसलिए मैं अपनी औकात दिखाने भारत आई हूं। मुझे कोई नहीं रोक सकता। वहीँ मामले को लेकर खास बात ये है कि मेहविश यहाँ छै माह के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है, जिसे लेने रहमान का परिवार गया था।