रायपुर : प्रयागराज और हैदराबाद के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से जल्द ही जयपुर, राजकोट, रांची, श्रीनगर और पटना के लिए फ्लाइट शुरू की जायेगी। त्योहारी सीजन में उक्त शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने के लिये प्रयास चल रहे है। विमानन कंपनियों के अधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके लिए नए डेस्टिनेशन के साथ ही यात्रियों की संख्या का सर्वे किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या के आधार पर ही सेवायें शुरू की जा सकेंगी।
नई फ्लाइट शुरू करने के लिए ट्रैवल्स संचालकों और छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स द्वारा कई बार केंद्रीय विमानन मंत्रालय को पत्र भेजा गया है। साथ ही यात्रियों की संख्या का हवाला देते हुए नई फ्लाइटों को शुरू करने की मांग की गई है। जिसको लेकर मंत्रालय काम कर रहा है, जिसकी जानकारी जल्द ही सामने आयेगी।
दिल्ली के सर्वाधिक 6 उड़ान :
रायपुर से दिल्ली के लिए रोजाना सबसे अधिक 6 फ्लाइटों का संचालन किया जाता है। इसमें दो फ्लाइट सुबह और दो शाम को चलती है। यह सभी लगातार फुल रहती है, इसके बाद अन्य लोगों को इनकी आवश्यकता पड़ने पर मुश्किल होती है। वहीं मुंबई के लिए कुछ महीने पहले 4 फ्लाइट चलती थी। इसमें 2 इंडिगो और 2 विस्तारा की फ्लाइट शामिल थी। लेकिन, विस्तारा की एक फ्लाइट को बंद करने से फ्लाइट में दबाव बढ़ गया है और फिर से नई फ्लाइट की जरूरत है।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
हैदराबाद 2, बेंगलुरू 2, कोलकाता 2 और गोवा, लखनऊ, चेन्नई, भुवनेश्वर, भोपाल और इंदौर के लिए 1-1 फ्लाइट चलती है। इसके अलावा रायपुर से वाया जगदलपुर होते हुए हैदराबाद के लिए सप्ताह में चार दिन फ्लाइट उड़ान भरती है। बता दें कि प्रयागराज के लिए 16 अगस्त और 23 सितंबर हैदराबाद के लिए नई फ्लाइटें शुरू होने वाली है, जिसको लेकर यात्रियों में काफी हर्ष है।
सीएम और सांसद को ज्ञापन :
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल को ट्रैवल्स संचालकों ने 6 को ज्ञापन सौंपकर नई हवाई यात्राओं को शुरू करने की मांग करेंगे। जानकारी सामने आई है कि सभी ट्रैवल्स संचालकों का प्रतिनिधि मंडल सीएम और सांसद से मुलाकात करेगा। इस दौरान उन्हें जयपुर, राजकोट , रांची, श्रीनगर, चेन्नई, मुंबई और पटना के लिए नई फ्लाइट की मांग की जायेगी। बता दें कि रायपुर 4 साल पहले श्रीनगर और डेढ साल पहले विशाखापट्टनम के लिए फ्लाइटें चलती थी। लेकिन, इसे बंद कर दिया गया है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



