विनेश फोगाट के ओलंपिक से बाहर होने पर पूरा देश दुखी, कई हस्तियों ने जताया दुःख, सामने आया ये कारण….।

नई दिल्ली : भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में वजन ज़्यादा होने के कारण अयोग्य घोषित कर दी गई हैं, जिससे उनका मेडल जीतने का सपना टूट गया है। विनेश फोगाट के ओलंपिक से बाहर होने की चर्चा देशभर में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी विनेश के मैदान से बाहर होने का लेकर दुख जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि विनेश का मानक से 100 ग्राम वेट ज्यादा होने की बात कहकर पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर किया गया है।ओवरवेट पाये जाने के बाद विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिससे उनके प्रशंसकों और देशवासियों को बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि फोगाट से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी। फोगाट ने अपने पिछले मुकाबले में 82 मैचों में अजेय रहीं क्यूबा की रेसलर गुजमैन लोपेज को हराया था। वर्ल्ड चैंपियन को हराकर फोगाट मंगलवार को पहली भारतीय महिला बनी थीं, जिसने फाइनल के लिए क्लालिफाई किया था। लेकिन दुखद यह रहा कि फाइनल की प्रतिस्पर्धा में फोगाट अपनी जगह बना पाई। विनेश फोगाट ने इस बार अपनी पहली बाउट युई सुसाकी के खिलाफ लड़ी। तब उनका वजन 49.90 नापा गया था। विनेश ने अपने पहली बाउट में उसे हराया जो आज तक कभी नहीं हारी थी, इसे ओलंपिक खेलों में बड़ा उलटफेर बताया गया। इसके बाद उन्होंने दो बाउट और जीती और फाइनल में पहुंची।

जानिए क्या कहा हनुमान बेनीवाल ने :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हनुमान बेनीवाल ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, ‘पेरिस ओलंपिक में भारत की बेटी विनेश फोगाट को ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित कर देने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं. विनेश को अयोग्य घोषित करना अन्याय है! प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को अविलंब इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप करना चाहिए! हम हमारी बहन विनेश के साथ खड़े हैं।’ इसके अलावा उन्होंने सदन में भी अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि मेरी मांग है कि विनेश के दोबारा खिलाने के लिए प्रधानमंत्री हस्तक्षेप करे, केवल ट्वीट करने से काम नहीं चलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्विट, कईयों ने जताया दुःख :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

प्रधानमंत्री मोदी ने विनेश फोगाट को लेकर उनका उत्साह बढ़ाने वाला ट्विट किया, साथ ही देशभर की अधिकतर बड़ी हस्तियों ने इस मामले में दुःख जताया, पहलवान विनेश फोगाट के डीस्क्वालिफाई होने के बाद वो बेहोश हो गई थी, वहीँ इस घटना के सामने आने देश 140 करोड़ देशवासी दुखी हो गये है।