छात्र को अपने जाल में फंसाकर टीचर ने किया गन्दा काम और फिर लगा दिया बलात्कार का आरोप, पीड़ित ने लगा ली फांसी, सामने आई हैरान करने वाली घटना।

इंदौर (म.प्र.) इंदौर में एक बीफार्मा के स्टूंडेट ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया है कि बेटे को कोचिंग की टीचर ने प्यार के जाल में फंसाया और उसके बाद बलात्कार की झूठी शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी। परिजनों ने इस मामले में महिला पुलिस थाने के स्टाफ पर आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मियों ने रुपये लेकर मामला रफा-दफा कर दिया था। मृतक के परिजनों ने आकांक्षा और गौरव के कई निजी फोटो भी पुलिस को जांच के लिए सौंपे हैं, इनसे पता चल रहा है की आरोपी युवती मृतक पर संबंध बनाने का दबाव भी डाल रही है। दोनों के बीच एक दिन पहले ही आपसी समझौता हुआ था। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दे रही है। वहीँ परिजनों को पुलिस की कार्यवाही पर संदेह है।

बताया जा रहा है कि टीचर के झूठे केस में फंसने के आरोप से तंग आकर छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र गौरव हाडा ने अपने घर में फांसी लगाई है। छात्र गौरव हाड़ा ने अपने घर में फांसी लगा ली, मृतक की छोटी बहन ने उसे फंदे पर लटके देखा तो परिजनों को सूचना दी।मृतक के पिता ने आरोप लगाए हैं कि गौरव जिस जगह इंग्लिश पढ़ने जाता था वहां की टीचर ने उसे न केवल प्यार के जाल में फंसाया, बल्कि उससे काफी रुपये भी ऐंठ लिए। मृतक के पिता ने आगे बताया कि जब गौरव ने रुपये देना बंद कर दिया तो टीचर ने महिला थाने में रेप की झूठी शिकायत कर डाली।

परिजनों ने महिला थाने की पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने केस में कोई कार्यवाही नहीं की और 45 हजार रुपये ले लिए। इन्हीं सब बातों से काफी परेशान होकर उनके बेटे ने अपना जीवन खत्म कर लिया। परिजनों ने इस मामले में महिला थाने पर प्रदर्शन की बात भी कही है। घटना को लेकर बाणगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीँ मृतक की बहन का भी आरोप है कि महिला थाना प्रभारी और एसआई ने हमारे भाई की बात नहीं सुनी और उस पर पैसे देकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया। 

मृतक के परिजनों-साथियों ने किया हंगामा :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

गौरव हाड़ा की मौत के बाद उसके साथ में पढ़ने वाले कोचिंग के छात्र बड़ी संख्या में परिजनों के साथ एमवाय हॉस्पिटल पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन और छात्र मृतक गौरव की बॉडी लेकर महिला थाना पुलिस के लिए रवाना हुए, लेकिन, उन्हें साउथ तुकोगंज क्षेत्र में तीन थानों की फोर्स ने रोक लिया। लगभग 1 घंटे तक हंगामा चलता रहा, गौरव की मौत से नाराज परिजन और आक्रोशित छात्रों ने महिला थाना के सामने पहुंचकर जमकर हंगामा किया, उन्होंने इंग्लिश टीचर आकांक्षा पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उसे फांसी देने की मांग की। इस घटना को लेकर सभी काफी आक्रोशित थे।

दोनों की चेटिंग हो रही वायरल :

आकांक्षा और गौरव के बीच हुई निजी बातचीत की चैटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें आकांक्षा गौरव को शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोल रही है। दोनों के बीच काफी लंबी बातचीत कई बार हुई। परिवार के लोगों ने दोनों के कई निजी फोटो भी पुलिस को जांच के लिए सौंपे हैं। दोनों के बीच एक दिन पहले ही आपसी समझौता हुआ था। दोनों की उम्र लगभग 19 से 20 साल के बीच की है। गौरव के पिता सब्जी की दुकान लगाते हैं, वे बड़ी मुश्किल से उसकी बीफार्मा की फीस भर रहे थे। आत्महत्या के पहले आकांक्षा और उसकी मां से गौरव के परिवार की देर रात लंबी बातचीत हुई थी।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/