रील देखने के नशे में लुट गया दुकानदार, जब होश आया तो पैरों तले खिसक गई जमीन, देखें विडियो।

बिलासपुर : मोबाईल के नशे में लोग इस कदर खोये हुये रहते है की उन्हें कुछ पता ही नहीं चलता, कभी वो दुर्घटना के शिकार हो जाते है, तो कभी लापरवाही से नुकसान उठा लेते है। मोबाईल पर रील्स देखने में मशगूल हो जाने वालों के लिए यह घटना एक बड़ा सबक है। घटना को लेकर कुछ यूं सामने आया कि, एक ग्रोसरी दुकान का मालिक अपनी केबिन में पीछे की तरफ मुंह करके अपनी मोबाईल पर रील्स देख रहा था। वह रील देखने में इतना खोया हुआ था कि, एक चोर उनकी दुकान पर आया, उसको रील्स देखने में तल्लीन पाकर उनका दराज खोला, उसमें से पर्स निकाला और तसल्ली से चलता बना। दुकान के मालिक को पता ही नहीं चला कि वह लूट का शिकार हो गया है। युवक पर्स लेकर चला गया और दुकानदार खोया ही रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंदिर चौक की है। यहां पर संतोष नायडू नामक युवक की दुकान है। वह अपनी दुकान में अपनी आरामदायक सीट पर लगभग लेटे हुए अवस्था में मोबाईल पर रील्स देख रहा था। इसी दौरान मौका पाकर एक युवक इत्मिनान से दुकान में आता है। वह कुछ देर देखता है कि, मालिक का ध्यान रील्स देखने में है। शायद उसने ईयरफोन भी लगा रखा था। उस समय मौके को भांपते हुए उक्त युवक दुकान मालिक के पीछे से कुछ तलाश करने लगता है। इसी दौरान इत्तेफाक से दराज उससे खुल जाती है, युवक दराज से पर्स निकालता है और चुपचाप चलता बनता है। दुकान मालिक तब भी रील्स देखने में ही मशगूल रहता है। जब दुकानदार को होश आया तो उसने सीसीटीवी कैमरा चेक किया जिसके बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

चोर की तलाश में जुटी पुलिस :

दुकान मालिक बाद में जब दराज में अपना पर्स तलाशता है और उसे गायब पाता है तब जाकर CCTV फुटेज देखता है। CCTV में युवक उसे पर्स पार करता हुआ साफ-साफ दिखाई देता है। तब दुकान मालिक ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर पर्स पार होने की शिकायत दर्ज कराई और CCTV फुटेज पुलिस को उपलब्ध करवाया। अब पुलिस CCTV फुटेज से चोर की तस्वीर लेकर उसकी तलाश में जुट गई है।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA