बलौदाबाजार : नशे के आदी होने वाले व्यक्ति के लिये नशे से बढ़कर कुछ नहीं होता भले ही उसकी जान चली जाये, उसी का फायदा कुछ लोग उठा भी लेते है। ऐसे ही बिना सोचे विचारे शराब पीने के शौकीनों के लिये बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि बलौदाबाजार जिले के पलारी में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब जब्तकी है। पुलिस टीम ने ग्राम संडी के एक घर में छापेमारी कर नकली देशी और विदेशी शराब बनाने के अवैध शराब बनाते हुये एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
मामले को लेकर बताया जाता है कि, आरोपी संदीप बंजारे लंबे समय से अपने घर में नकली शराब बना कर क्षेत्र में खपा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मार कर आरोपी के पास से भारी मात्रा में नकली देशी और विदेशी शराब बनाने की सामग्री जब्त की गयी है। कार्यवाही के दौरान आरोपी के घर से देशी मसाला शराब और अंग्रेजी गोवा ब्रांड शराब बनाने में प्रयुक्त लगभग 50 लीटर नकली शराब का लेबल, ढक्कन, होलोग्राम और 3 बोरी खाली शीशी भी जब्त किया गया है। वहीं उसका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। शराब बनाने का जो फार्मूला सामने आया है उससे पुलिस भी हैरान है।
जहरीले रसायन और यूरिया का प्रयोग :
कई बार जहरीली शराब पीने से मौत की ख़बरें सामने आई है, ऐसे ही नकली शराब बनाने वाले लोग कैसे लोगों की जान से खिलवाड़ करते हैं यह उनके पास मिली सामग्री से पता चलता है। जहां शराब बनाने के लिए लगभग 5 लीटर केमिकल से मिलाया हुआ गाढ़ा कत्था रंग और 3 किलो यूरिया भी जब्त किया गया है। जो कि, लोगों के सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। ऐसे में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारकर यह कार्यवाही की है। जब्त सामान हैरान करने वाला है।
अवैध शराब की बिक्री को लेकर प्रसिद्ध है संडी :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि, हाइवे किनारे संचालित होटल और ढाबों में शराब खोरी के मामले बढ़ रहे हैं। जिससे अपराधिक वारदातों में भी काफी लगतार बढ़ोत्तरी हो रही है। रात में बस और ट्रक ड्राइवर को हाईवे किनारे देर रात तक खुलने वाले कुछ खोमचे में शराब उपलब्ध हो जाने से यहां जगह- जगह शराबियों द्वारा मारपीट की घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है। वहीं आबकारी विभाग और पुलिस विभाग को शराब बिक्री के संबंध में विस्तृत जानकारी होने के बाद भी इन स्थानों पर चेकिंग नहीं की जा रही है। जगह – जगह शराब की अवैध उपलब्धता है।
पहले भी दो बार जेल जा चूका है आरोपी :
आपको बता दें कि, पकड़ा गया आरोपी संदीप बंजारे पूर्व में भी अवैध शराब के मामले में दो बार गिरफ्तार हो चुका है। वहीं कुछ जनप्रतिनिधियों ने बताया कि, अधिकारियों के पास गोपनीय सूचना भी दी जाती है पर ऐसी सूचना के बाद भी अमला पर्याप्त बल नहीं होने का रोना रो कर चुप्पी साध लेते हैं, कोई कार्यवाही नहीं करते है। लेकिन अब बड़ा सवाल यह उठता है कि, नशाबंदी के खिलाफ आबकारी एवं पुलिस विभाग विफल क्यों है? वहीँ अब इस मामले में आरोपी को 34/2 36 आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



