जीएसटी अधिकारी पर गिरी गाज, अभद्र व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, धमकाने और रिश्वत मांगने का मामला आया सामने।

रायपुर : जीएसटी अधिकारियों द्वारा भी कई जगहों से रिश्वतखोरी की शिकायतें सामने आती रहती है, लेकिन व्यापारी शिकायत करने के बजाय चुप हो जाते है। ऐसे ही एक मामले में कारोबारी हिम्मत दिखाकर शिकायत कर दी, मामले को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने एक व्यवसायी की शिकायत पर राज्य कर विभाग (राज्य जीएसटी) बिलासपुर संभाग क्रमांक-2 के संयुक्त आयुक्त दीपक गिरी को निलंबित कर दिया है। गिरी के खिलाफ वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी से शिकायत की गई थी, इसके बाद वित्तमंत्री ने एक्शन लिया है। ऐसे ही कई मामले दबे रह जाते है, छोटी रिश्वत देने के बाद कारोबारी परेशानी से बचने के लिये शिकायत नहीं करते।

अम्मले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के एक कोचिंग व्यवसायी ने संयुक्त आयुक्त दीपक गिरी के खिलाफ अभद्र व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, धमकाने और रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्‍काल प्रभाव से गिरी को निलंबित करने का आदेश जारी करा दिया है। इस मामले को लेकर अधिक जानकारी नहीं मिल पाई, कारोबारी अधिकारी से काफी परेशान बताया गया है।

शिकायत पर होगी कड़ी कार्रवाई : चौधरी

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

श्री चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को राजस्व वृद्धि की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इसके लिए व्यवसायियों को प्रताड़ित या परेशान करने की शिकायत को गंभीरता से लेने की चेतावनी भी दी है। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि, भविष्य में भी इस प्रकार शिकायत मिलती है तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कारोबारियों से बेहतर व्यवहार करने के लिये अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है।