कम उम्र में युवक बना करोड़पति, कर दिया इतना बड़ा फ्रॉड की जानकर हो जायेंगे हैरान, अब हुआ गिरफ्तार।

रायपुर : कुछ कर्ण गुजरने की कोई उम्र नहीं होती, जज्बा हो तो पत्थर से भी पानी निकल आता है, इसी कहावत को चरितार्थ करते हुये, कम उम्र के युवक ने हैरतअंगेज कारनामा कर दिया है। शेयर ट्रेडिंग के नाम से 2.92 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी अंकित कुमार सिंह (19) को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपि जेजे कैंप तिगड़ी साउथ दिल्ली का रहने वाला है। आरोपी से जब्त बैंक खातों में अलग-अलग राज्यों के कुल 50 से अधिक पुलिस थानों/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। इसके कारनामों की बड़ी लिस्ट है।

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम पर ठगी :

राजधानी में घटना सामने आई है कि प्रार्थी प्रोफेसर डॉ. डी. सुनील निवासी अशोका रतन पंडरी रायपुर ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से 2.92 करोड़ रुपये की ठगी होने की रिपोर्ट थाना पंडरी में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई थी। जिसके बाद पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया था। जांच में उपयोग किए जा रहे बैंक खातों और मोबाईल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई।

इस मामले में दिल्ली निवासी आरोपी अंकित सिंह द्वारा पता बदल कर फर्जी कंपनी बनाकर कर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने अन्य साथी की सहायता से उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाइ गई थी। अब उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित सिंह बीकाम का छात्र बताया गया है। इसके ग्रुप में चार अन्य साथी भी हैं। इसका काम अलग-अलग बैंक खाते उपलब्ध करवाना और उसमें पैस ट्रांसफर करवाना है। आरोपी खाता उपलब्ध करवाने के लिए नाबालिगों को भी उपयोग कर रहे हैं। इसके बदले में इन्हें पैसे दिए जाते हैं।

सब के अलग-अलग काम :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

आरोपियों के गैंग में सभी के काम बंटे हुए हैं। एक व्यक्ति फर्जी सिम उपलब्ध करवाता है, दूसरा मोबाईइल फोन, तीसरा खाता और चौथा जिससे ठगी की जा रही उससे लगातार मैसेज में बात कर झांसे में लेना। ऐसे ही लगातार ट्रेडिंग के नाम पर कई लोग घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे है, जिसमें रोज सैकड़ों लोग फंस रहे है।