बिलासपुर : बारिश में संक्रमण बड़ी तेजी से फैलता है, ऐसे में सावधानी बरतना जरुरी है। राज्य में स्वाइन फ्लू से अब तीसरी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में स्वाइन फ्लू पीड़ित 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। मंगला निवासी विजय सिंह का पिछले एक हफ्ते से अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। काफी इलाज के बावजूद तबियत में सुधार नहीं हुआ।
ऐसे ही अन्य जानकारी में बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में इलाज करा रहे कोरिया और जांजगीर जिले के दो स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। स्वाइन फ्लू राज्य में अब कहर बरपा रहा है। वही बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 7 एक्टिव केस थे, जिनमें से 3 की मौत हो चुकी है। जबकि 4 मरीजों का इलाज जारी है। मलेरिया, डायरिया के बाद अब स्वाइन फ्लू का खतरा छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहा है। इसलिये सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
कालरीकर्मी की पत्नी की गई जान :
उल्लेखनीय है कि, कोरिया जिले के पंडोपारा निवासी कॉलरीकर्मी की 51 वर्षीय पत्नी को सर्दी, खांसी के साथ तेज बुखार आने पर वायरल फीवर का इलाज किया जा रहा था। ज्यादा कफ बनने और कमजोरी के कारण महिला को जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल में सुधार होते नहीं देख डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया था। इसके बाद उसे 4 अगस्त को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण को देखते हुए इसकी जांच की गई तो पुष्टि हुई। इसके बाद उपचार नए सिरे से शुरू हुआ, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीँ सर्दी-बुखार को इस समय हलके में सही नहीं है।
बिना उपचार ही चली गई महिला की भी मौत :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
वहीं जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव निवासी 66 साल की महिला ने भी दम तोड़ दिया है। उसे कुछ दिन पहले बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह बिना उपचार पूरा हुए गायब हो गई थी। पता चला कि, परिजन 6 अगस्त को उसे लेकर चले गए थे। बिलासपुर CMHO डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने उसकी मौत की पुष्टि की थी। बिना उपचार के कर्ण महिला की मौत होना बताया गया है।



