अफसर अहमद ने दी मोदी सरकार को धमकी, कहा : श्रीलंका और बांग्लादेश तो हो गया, अब भारत का नंबर है।

बरेली (उ.प्र.) : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सरकारें गिराने की ग्लोबल राजनीती को नकारा नहीं जा सकता, वहीँ फिर ऐसे बांग्लादेश में अशांति के बीच अब भारत में कुछ ऐसी कट्टरपंथी ताकतें हैं जो बांग्लादेश जैसे हालात भारत में भी देखना चाहते हैं, ऐसी ही कट्टरपंथी ताकतों से देश को लगातार खतरा है। वहीँ इस बात को नकारा नहीं जा सकता, बीते दस सालों में ऐसी ताकतों ने भरपूर प्रयास भी किया है। अब इस तरह की बातों के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में एक कट्टरपंथी युवक ने मोदी सरकार को धमकी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि श्रीलंका और बांग्लादेश तो हो गया, अब भारत का नंबर है। बरेली के रहनेवाले इस युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी का नाम अफसर अहमद :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

उक्त को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात की धमकी देनेवाले युवक का नाम अफसर अहमद है और यह अवैध रूप से पैथोलॉजी लैब चलाता है। इस युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा था-‘श्रीलंका हो गया, बांग्लादेश हो गया, अब भारत का नंबर है। 8 हजार करोड़ का हवाई जहाज और झोला तैयार है। अंधभक्तों डरा नहीं रहा आगाह कर रहा हूं। बांग्लादेश में तो छात्र परेशान थे।’ ऐसे ही इसने भारत में भी इस तरह अराजक माहौल बनाने की धमकी दी है।

अवैध पैथोलॉजी लैब चलाता है आरोपी :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

अफसर अहमद के इस पोस्ट के बाद हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने सोशल मीडिया एक्स पर यूपी पुलिस, डीजीपी और बरेली पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी अफसर अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे  गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी अफसर अहमद सिरौली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अवैध केयर पैथोलॉजी लैब चलाता है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता की देश के अंदर भी ऐसे राष्ट्रविरोधी ताकतें इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने में लगी होंगी?