कोलकाता (प. बंगाल) : शुक्रवार (9 अगस्त) सुबह आरजी कर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर रहस्यमय हालात में एक महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की बाद आमने आई थी। इस मामले को लेकर अब पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। इसी बीच कोलकाता पुलिस का दावा है कि शायद हत्या करने के बाद डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया है। पूरी संभावना है कि सबसे पहले उसकी हत्या सोते समय की गई है। पुलिस ने कहा है कि ऐसा हो सकता है कि पहले गला दबाकर हत्या की गई हो और फिर यौन उत्पीड़न किया गया हो। घटनास्थल से मिले सबूत इसी तरफ से इशारा कर रहे हैं। इस भयानक काण्ड से लोगों में काफी आक्रोश पनप गया है।
महिला डॉक्टर की हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी व्यक्ति अस्पताल से जुड़ा नहीं है, लेकिन मेडिकल संस्थान के विभिन्न विभागों में अक्सर आता-जाता रहता था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी बाहरी है। उसकी संदिग्ध गतिविधियों से प्रतीत होता है कि वह इस घटना में शामिल था। आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज का स्टाफ और स्टूडेंट सड़क पर उतर आए हैं। इस मामले में काफी बवाल मच गया है।
देर रात तो इंटर्न से भी हुई पूछताछ :
पुलिस ने पीजीटी महिला डॉक्टर की मौत की जांच के सिलसिले में शुक्रवार रात दो इंटर्न डॉक्टर से भी पूछताछ की थी। कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल में शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात पीजीटी महिला चिकित्सक का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया था। कोलकाता पुलिस के सीनियर अधिकारी सीपी विनीत गोयल ने कहा कि जो कुछ हुआ है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें इसका बहुत दुख है। सुबह 10.30 बजे ताला थाने में हत्या की धारा में शिकायत दर्ज कराई गई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट और छात्रों की मौजूदगी में और उसके परिवार के सामने शव बरामद किया गया। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है।
गठित की गई SIT की टीम :
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई है, जिसमें छात्र और डॉक्टर मौजूद थे। पुलिस ने 7 सदस्यों की एक एसआईटी गठित की है। एडीएल सीपी इसकी जांच कर रहे हैं। सीपी विनोद गोयल ने कहा कि हमने जो भी सबूत पाए और एकत्र किए गये। इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि महिला डॉक्टर अस्पताल के छाती रोग उपचार विभाग की सेकेंड ईयर की छात्रा थी। महिला डॉक्टर के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। महिला डॉक्टर के पिता ने आरोप लगाया था कि अस्पताल में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई है और अब सच्चाई को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने भी बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला डॉक्टर की हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किए जाने की पुष्टि हुई है।



