रायपुर : बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के तख्ता पलट के बाद हिन्दुओं पर हमले जारी है, जिसमें हिन्दुओं के साथ मारपीट, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही है, ऐसे में भारत सरकार ने बांग्लादेशी सरकार से हिन्दुओं पर होने वाले हमलों को रोकने के लिये कहा है, ऐसे में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नागरिकों ने भी बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रहे अन्याय और हिंसा के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से अपना समर्थन व्यक्त किया है, देशभर में बंगलादेशी हिन्दुओं के समर्थन में लगातार मार्च किये जा रहे है। इस घटना में सभी धर्मों और जातियों के लोगों ने मिलकर मोमबत्तियां जलाईं और पोस्टर के साथ सुंदर नगर गेट पर एकत्रित होकर मानवता और सहिष्णुता के संदेश को आगे बढ़ाया। बांग्लादेश ने 200 से अधिक हिंदुओं के ऊपर अत्याचार के आंकड़े अब तक जारी किए गए हैं, जो कि काफी कम है, अत्याचार के मामले इससे कहीं ज्यादा होने की जानकारी सामने आई है।
सभी धर्मों के लोगों ने लिया भाग :
इस प्रदर्शन मे अधिक संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने मानवाधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए बांग्लादेशी हिंदुओं के प्रति एकजुटता दिखाई। इस प्रदर्शन का उद्देश्य था कि सभी लोग शांति और मानवता की रक्षा के लिए मिलकर प्रयास करें। वहीँ इस प्रदर्शन में शामिल नागरिकों ने विश्व मानवाधिकार आयोग और भारत सरकार से अपील की है की,वह बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों पर हस्तक्षेप करें और मानवता की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं। सभी ने मिलकर शांति के संदेश को बढ़ावा देते हुए संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। इसको लेकर सभी ने कैंडल मार्च निकाला।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA



