देशी हथियार-अवैध बंदूकें बनाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे।

कोंडागांव : पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति छोटे ठेमली अपने घर में अवैध रूप से हथियार निर्माण कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल मौके पर मुखबिर के बताये स्थान पर घेरा बंदी कर एक व्यक्ति पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी व्यक्ति की पहचान संतुराम विश्वकर्मा पिता ढेड़राम विश्वकर्मा के रूप में हुई है।आरोपी संतुराम विश्वकर्मा (35) के कब्जे से एक भरमार बंदूक, चार बैरल, बारूद भरने का लोहे का रॉड, दो बसूला, दो लोहे के बिधंना, दो चिमटा, एक हथौड़ा, इलेक्ट्रॉनिक कटर मशीन, वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन और अन्य बंदूक निर्माण के उपकरण बरामद किए गए।

इस मामले को लेकर कोंडागांव जिले के फरसगांव में पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देशी हथियार बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से बंदूक, बारूद भरने की रॉड, बैरल और अन्य घातक सामान मिले है।दरअसल यह पूरा मामला फरसगांव थाना क्षेत्र के छोटेठेमली का है, पुलिस ने आरोपी के पास से कई देशी हथियार बरामद किए है, साथ ही अन्य बंदूक बनाने का उपकरण बरामद किया गया है। इस मामले में अभी तक यह पता नहीं चल पाया की हथियार किसके लिये बनाये जा रहे थे।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA