बिलासपुर : प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक सड़क हादसे की सबर सामने आई जहां पर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से एक तेज रफ्तार कार जा टकराई है। बिलासपुर सकरी राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में मां-बेटी सहित तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं कार चला रहे युवक व एक अन्य घायल है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। वहीं इस हादसे में एक कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार अन्य लोग और कार चालक युवक घायल हो गया है। ऐसे में इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र के शुभम विहार कॉलोनी में रहने वाले शर्मा परिवार की महिलाएं बुधवार की रात घर से बाहर खाना खाने के लिए रायपुर रोड स्थित ढाबा गई। शर्मा परिवार देर रात ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे तभी ट्रेलर से टकराई कार उनके साथ परिवार के अन्य सदस्यों में अभिनव शर्मा और अंकित शर्मा भी थे।
दो लोगों की हालत गंभीर :
बता दे कि ये पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल इन घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। जानकारी के मुताबिक ये लोग चकरभाटा के होटल से खाना खा कर i10 कार से पेंड्रीडीह बाईपास होते हुए वापस अपने घर लौट रहे थे। इस हादसे में कार सवार मां समेत दो बेटियों की मौत हो गई है। इसके साथ ही बाकि दो लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही हैं।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
देर रात ढाबा से लौट रहे थे :
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र के शुभम विहार कॉलोनी में रहने वाले शर्मा परिवार की महिलाएं बुधवार की रात घर से बाहर खाना खाने के लिए रायपुर रोड स्थित ढाबा गई। शर्मा परिवार देर रात ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे तभी ट्रेलर से टकराई कार उनके साथ परिवार के अन्य सदस्यों में अभिनव शर्मा और अंकित शर्मा भी थे।सकरी टीआई दामोदर मिश्रा ने बताया कि हादसे में प्रीति शर्मा (48 ) पति बरदानी लाल, बेटी श्रेया शर्मा (24) पति शुभम और छोटी बेटी श्रुति शर्मा (19) पिता बरदानी की मौत हो गई है।



