रायपुर : मानव सेवा ही परम सेवा है, किसी के काम आने वाला इन्सान ही इंसानियत को जिन्दा रखता है, उसकी प्रेरणा देने के लिये बढ़ते कदम के मानव सेवा के कार्य लगातार चलते रहते है। वैसे तो विभिन्न अवसरों पर बढ़ते कदम द्वारा रक्तदान शिविर लगवाकर लोगों को प्रेरित कर रक्तदान करवाये जाते है और रक्तदान के प्रति और जागरूकता अभियान भी चलाया जाता रहा है। इस बार भी इसी कड़ी में स्वतन्त्रता दिवस 15 अगस्त पर शहीदों को श्रद्धांजली स्वरूप रायपुर में 2 स्थानो सहित कुल 12 शहरों की सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर उनके सहयोग से विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 737 यूनिट रक्तदान संग्रह करने में सफलता हासिल हुई। जिनमें रायपुर तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मॉर्डन ब्लड बैंक व बिलासा ब्लड बैंक के सहयोग से एवं झूलेलाल सरोवर(छोटे मरीन ड्राइव) में रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल के सहयोग से क्रमशः 200 यूनिट व 56यूनिट,बलौदा बाजार में 51 यूनिट,नयापारा राजिम में 81 यूनिट,तिल्दा में 98 यूनिट,राजनांदगांव में 45 यूनिट,जगदलपुर में 12 यूनिट,मुंगेली में 34 यूनिट,धमतरी में 78 यूनिट वैशाली नगर भिलाई में 28 यूनिट,सिविक सेंटर भिलाई में 33 यूनिट,व सूर्या माल भिलाई में 21 यूनिट संग्रह किया गया।
उक्त जानकारी रक्तदान प्रभारी बंटी जुमनानी व यथार्थ गुरुबक्षाणी व राजकुमार मंगतानी ने दी। संस्था अध्यक्ष सुनील छतवानी द्वारा बताया गया कि लगभग सभी स्थानों पर युवाओं ने रक्तदान के लिए बढ़चढ़कर हिस्सा लिया,साथ ही रक्तदान के लिए महिलाओं के बुलंद हौसलों को देखकर चमत्कारिक अनुभव भी हुआ। मीडिया प्रभारी राजू झामनानी व सुंदर बजाज नें विशेष उल्लेख इस बात का किया कि रक्तदाताओं का रक्त सड़क दुर्घटनाओं में ना बहे, जरूरतमंदों तक पहुँचें,इसके लिए सभी सम्माननीय रक्तदाताओं को हेलमेट व ब्लूटूथ नेकबैंड सम्मान स्वरूप उपहार में दिया गया। बढ़ते कदम संस्था सभी स्थानों के रक्तदान शिविरों में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी बढ़ते कदम की इकाइयों,पूज्य सिंधी पंचायतों,समाजसेवी संस्थाओं,सभी सहयोगी ब्लड बैंकों व उनकी टीमों, सभी सेवाभावी समाजजनों के साथ साथ सभी रक्तदाताओं का भी आभार व्यक्त करता है।
सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है: https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
रायपुर ब्लड डोनेशन कैंप सेवा में रक्तदान प्रभारियों के अलावा संस्था के सभी सेवादारों नें बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई,जिनमें प्रमुख रूप से संयोजक इंद्र कुमार डोडवानी,सुनील छतवानी,सुरेश रोचलानी,सुनील पेशवानी, रवि केशवानी, धनेश मटलानी, रतन सोनी, सुंदर गिमनानी, जय बजाज, अमित मूलचंदानी,आदि शामिल रहे।



