रायपुर दक्षिण उपचुनाव की चर्चाओं से राजनैतिक हलचल, फैला दी गई सुनील सोनी को टिकट मिलने की अफवाह।

रायपुर : चुनाव आयोग द्वारा प्रेसवार्ता की घोषणा के बीच शुक्रवार को दिनभर रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव की चर्चाओं का दौर गर्म रहा। ऐसा लगा मानो सावन में दक्षिण के दावेदारों की झड़ी सी लग गई, जितने लोगों के नाम सामने आ रहे है, उतने नाम दूर-दूर तक टिकट मिलने की उम्मीद में नहीं है। दिनभर दावेदारों के नाम सोशल मीडिया में चर्चा का विषय रहे। फिर वो चाहे तो भाजपा हो या फिर कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार सोशल मीडिया में छाए रहे। कभी इस बात का ध्यान रखें जो नाम मीडिया की चर्चा में आ जाते है, उसमें से अधिकतर को दूर – दूर तक टिकट मिलना असंभव होता है।

कुछ ने तो भाजपा से पुराने सांसद सुनील सोनी के नाम पर मुहर तक लगा दी, जिसके बाद दिनभर उनके नाम की चर्चा होती रही। वहीं, कांग्रेस से पांच से छह उम्मीदवारों के नाम भी सामने आने लगे। इसी बीच दोपहर तीन बजे प्रेसवार्ता होने के बाद इन सभी चर्चाओं पर विराम सा लग गया। हालांकि चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही दोनो ही पार्टियों के दावेदारों की धड़कनें तेज हो गईं थी और सभी ने अपनी दावेदारी लिखित और मौखिक दोनों ही तौर पर सौंप दी है।

बृजमोहन की पसंद पर चर्चा :

दक्षिण विधानसभा से बृजमोहन अग्रवाल की पसंद की तरफ भाजपा जा सकती हैं साथ ही उनके चेहते उम्मीदवार को टिकट मिल सकता है। जिसमें सुनील सोनी, केदार गुप्ता, अवधेश जैन सहित कई अन्य नाम शामिल हैं, लेकिन दूसरी ओर संगठन के लोगों को प्राथमिकता दिये जाने की चर्चाएं भी चल रही हैं। वहीँ ऐन मौके केन्द्रीय नेतृत्व चर्चाओं को विराम देकर चौंकाने वाला चेहरा सामने ला सकता है। बाकी चर्चागत नाम तो मुश्किल ही है।

ढेबर सहित कई कांग्रेसी कतार में :

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

कांग्रेस में भी दावेदारों की काफी होड़ सी लगी है। लगभग आधा दर्जन लोगों ने अपनी लिखित दावेदारी संगठन को सौंप दी है। जिसमें महापौर एजाज ढेबर, सुशील सन्नी अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल सहित कई अन्य नाम भी शामिल हैं। लेकिन कांग्रेस की तरफ से प्रबल दावेदार एजाज ढेबर को ही माना जा रहा है, और कांग्रेस की विगत 5 वर्ष की राजनीति को भी देखा जाये तो एजाज ढेबर ही सामने आ सकते है।