कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, इस मामले में आया नाम….।

भिलाई : छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर कार्यालय में आग लगाए जाने की घटना के बाद वहां की पुलिस शनिवार को दूसरी बार भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची है। वहीं विधायक देवेंद्र यादव ने खुद को कमरे में अंदर से बंद कर लिया है। इस दौरान पुलिस और देवेंद्र यादव के समर्थकों की बहस हो गई है। हिंसा में अधिकतर कांग्रेस से सम्बंधित लोगों के नाम सामने आ रहे है।

बता दें कि बलौदाबाजार कलेक्टर ऑफिस का घेराव करने के लिए सतनामी समाज कुछ माह पूर्व पहुंचा था। उस दौरान लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कलेक्टर ऑफिस में आग लगा दी थी। सरकार ने कलेक्टर और एसपी को तत्काल प्रभाव से वहां से हटा दिया था। इसी मामले को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को भी नोटिस दिया गया था, क्योंकि आगजनी की घटना के पूर्व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी वहां उपस्थित थे। वहीँ सतनामी समाज ने भी इस हिंसा को लेकर सरकार से कार्यवाही करने की बात कही है, हिंसा के कारण समाज का नाम ख़राब हुआ, जिसके कारण हिंसा के आरोपियों को सामने लाना जरुरी है।

सावन में महत्वपूर्ण महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है:  https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

उक्त हिंसा में विधायक देवेंद्र यादव के द्वारा वहां पर भाषण भी दिया गया था। इसे ही आधार बनाकर बलौदाबाजार पुलिस लगातार देवेंद्र यादव को नोटिस पर नोटिस दे रही थी, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। आज जब बलौदाबाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित निवास पर पहुंची तो इसकी जानकारी के बाद उनके समर्थकों को भी हो गई। जिनके द्वारा पुलिस से बहस की गई। इस समय बलौदा बिहार पुलिस देवेंद्र यादव के घर के बाहर इंतजार कर रही है। फिलहाल देवेंद्र यादव अपने घर पर ही है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर अभी तक कोइ पुख्ता जानकारी नहीं हुई है, पुलिस ने वहीँ डेरा जमाया हुआ है।