पीएम मोदी पोलैंड और यूक्रेन दौरे पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से होगी मुलाकात, हो सकती है अहम मुद्दों पर चर्चा….।

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (23 अगस्त 2024) यूक्रेन में होंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के निमंत्रण पर वह यूक्रेन का दौरा कर रहे हैं। उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक तरफ जहां इस दौरे को लेकर चर्चा है कि पीएम मोदी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म कराने की पहल करेंगे, तो वहीं दूसरी तरफ इसके भारतीय हितों वाले पहलु पर भी खूब बात हो रही है।

यूक्रेन यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार रात पोलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि “यह युद्ध का समय नहीं है” और सभी विवादों का समाधान कूटनीति और संवाद के जरिए होना चाहिए। पीएम मोदी ने राजधानी वारसॉ में कहा कि भारत ने दशकों तक सभी देशों से दूरी बनाए रखी थी। लेकिन आज का भारत सभी देशों के साथ करीबी रिश्ते बनाने पर जोर दे रहा है। इस दौरान हॉल में “मोदी-मोदी” के नारे भी गूंजे।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और जेलेंस्की रक्षा, आर्थिक संबंधों और साइंस एंड टेक्नोलॉजी सहयोग पर चर्चा कर सकते हैं। इनमें कई टेक्नोलॉजी ऐसी हैं जो यूक्रेन में बनती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा का भारत को भी फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं भारत को इस दौरे से क्या-क्या फायदा मिल सकता है…

भारत को यहां मिल सकता है फायदा

  • जानकारी के अनुसार, भारत ने रूस से जो रक्षा उपकरण खरीदे हैं, उनमें से बहुत से ऐसे हैं जो यूक्रेन में बने हैं। ऐसे कई उपकरण हैं जिनका निर्माण अब भी यूक्रेन कर रहा है। इसमें सबसे अहम है भारतीय नौसेना के युद्धपोतों के लिए गैस टरबाइन इंजन और भारतीय वायुसेना की ओर से संचालित AN -32 विमान।
  • यूक्रेन की सरकारी जोर्या-मैशप्रोक्ट वॉरशिप की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले गैस टर्बाइनों के निर्माण के लिए भारत की प्राइवेट कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है।
  • इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले भारत ने यूक्रेन के STE के साथ 105 AN-32 विमानों को अपग्रेड करने और उनकी लाइफलाइन को 40 साल तक बढ़ाने के लिए 400 मिलियन डॉलर के समझौते पर साइन किए थे। यह प्रॉजेक्ट काफी डिले हो चुका है। अब भारतीय वायुसेना 2028-2029 तक इन्हें अपग्रेड करने की कोशिश में है।
  • यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद रूस ने जोर्या-मशप्रोक्ट पर मिसाइल हमला किया था। इस हमले से भारत को काफी परेशानी हुई। दरअसल, भारत की यूक्रेनी गैस टरबाइन इंजनों पर काफी निर्भरता थी। ऐसे में अब भारत-यूक्रेन साथ मिलकर गैस टर्बाइन इंजन बनाने पर भी विचार कर सकते हैं।
  • इसके अलावा इस दौरे पर भारत डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भारत-यूक्रेन के आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दे सकते हैं।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

भारत एक जीवंत लोकतंत्र: पीएम मोदी
भारत में लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, “भारत न केवल लोकतंत्र की जननी है, बल्कि यह एक सहभागी और जीवंत लोकतंत्र भी है। भारतीयों का लोकतंत्र में अटूट विश्वास है, जिसे हमने हालिया चुनावों में देखा है। यह इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव था। यूरोपीय संघ में जहां 180 मिलियन मतदाताओं ने मतदान किया, वहीं भारत में 640 मिलियन मतदाताओं ने चुनाव में हिस्सा लिया।”