अयोध्या (उ.प्र.) : महिलाओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीँ छोटी-छोटी बातों को लेकर तीन तलाक के मामले ऐसे ही सामने आ जाते है, क्या बिना सोचे समझे तीन तलाक देकर किसी महिला की जिंदगी बर्बाद करना सही, इसी सवाल को लेकर अब मुस्लिम महिलायें लगातार मुखर होती जा रही है, वहीँ यूपी के अयोध्या से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अयोध्या में हुए विकास कार्यों के बाद बदलाव को देखकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार यानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करना एक मुस्लिम युवती को भारी पड़ गया। मुस्लिम युवती मरियम का आरोप है कि उसके शौहर अरशद ने उसको मारापीटा, गला दबाया और जब वह बेहोश हो गई तो चूल्हे पर खौलती दाल को उसके चेहरे पर उड़ेल दिया, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया।
सामन आया ये पूरा मामला? :
बहराइच की रहने वाली महिला मरियम ने बताया कि उसका निकाह 13 दिसंबर 2023 को अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित दिल्ली दरवाजा मोहल्ले में रहने वाले अरशद से हुआ था। शादी धार्मिक रीतिरिवाज और राजी-खुशी से संपन्न हुई थी। मरियम अयोध्या में हुई अपनी शादी को लेकर बहुत प्रसन्न थी। वैवाहिक जीवन में कोई दिक्कत नहीं थी। मरियम के मन में इस बात की खुशी थी कि जिस अयोध्या का नाम पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, वहां उसकी शादी हुई है, लेकिन ये बातें मरियम के लिए उसके खुशहाल जीवन को छिन्नभिन्न करने का कारण बन गईं।
निकाह के बाद महिला जब अयोध्या आई तो उसने यहां का माहौल देखकर सीएम योगी और पीएम मोदी की तारीफ कर दी। इससे गुस्साए शौहर ने उसे न सिर्फ जलाया, बल्कि उसे तलाक भी दे दिया। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के दिल्ली दरवाजा मोहल्ले का है। इस घटना को लेकर महिला हैरान हो गई उसे यकीन ही नहीं हुआ कि उसने ऐसा क्या कह दिया जिसके बाद मामला सीधा तलाक तक पहुँच गया।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
अब पीड़िता अयोध्या और बहराइच दोनों जनपदों की पुलिस से कार्यवाही की फरियाद कर रही है, लेकिन अब तक मुकद्दमा दर्ज नहीं हुआ है। अब उल्टा अरशद के द्वारा सीएम योगी और पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगा रहा है।
वहीँ पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि बताया कि वह मूल रूप से गांव की रहने वाली थी, जब निकाह के बाद वह अयोध्या घूमी तो उसे बहुत अच्छा लगा, यहाँ का माहौल देखकर उसे बहुत ख़ुशी हुई। इसी वजह से उसने शौहर से सीएम योगी और पीएम मोदी की तारीफ कर दी। तारीफ सुनकर शौहर ने उक्त महिला से लड़ाई की और महिला को घर से भगा भी दिया। जब समझौते के बाद महिला वापस ससुराल आई तो उसे तीन तलाक दे दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। बड़ी मुश्किल से वह जान बचाकर भाग पाई।
अभी तक नहीं लिखी गई महिला की रिपोर्ट :
मरियम ने बताया कि इतनी प्रताड़ना के बाद के बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो देखा कि शरीर झुलसा हुआ था। मेरी चीख-पुकार सुनकर सड़क से गुजर रहे लोगों ने मुझे घर से बाहर निकाला और मायके वालों को इसकी जानकारी दी। मरियम ने बताया कि मैंने किसी तरह अपने मायके बहराइच पहुंची और अपना इलाज कराया। ठीक होने के बाद पहले बहराइच पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस पर वहां मौजूद पुलिस वालों ने कहा कि मामला अयोध्या का है तो अयोध्या में ही इसकी रिपोर्ट लिखाओ। जिसके बाद वह अपनी शिकायत दर्ज करवाने को लेकर भी लगातार परेशान होती रही।
महिला ने CM योगी को लिखा पत्र :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
मरियम ने बताया कि जब मैं अयोध्या पुलिस के पास पहुंची तो वहां कहा गया कि तुम बहराइच जाओ। इस तरह लगातार कई दिनों से अयोध्या और बहराइच के चक्कर काट रही हूं। इसी बीच अरशद का रिश्तेदार चांद बाबू मुझे हलाला का शिकार बनाना चाह रहा है। वह इसको लेकर मुझ पर दबाव बना रहा है। चांद बाबू कह रहा है कि अरशद से मैं सुलह करवा दूंगा. वरना तुम्हारी बहराइच या अयोध्या के बीच हत्या हो जायेगी। मरियम ने कहा कि इस बात से मैं बहुत डरी हुई हूं। मैंने इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है।



