हड्डियों को बनाना है मजबूत तो करें इसका सेवन….।

स्वास्थ्य : आजकल स्वास्थ्य की समस्याओं से हर कोई पीड़ित है, जिसके कारण स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना बेहद जरुरी है, ऐसे में खासकर हड्डियों को कैल्शियम की कमी से गुजरना पड़ता है, जो कि दुर्घटना होने की स्थिति में काफी पीड़ादायक है। ऐसे में जरुरी आवश्यक खानपान। ऐसे में तिल सेहत के लिए महत्वपूर्ण खाद्य माना जाता है। दिखने में छोटा सा ये बीज शरीर को काफी लाभ पहुंचाता है। सफेद तिल का सेवन खासतौर से सर्दियों में किया जाता है। हल्दी ठंडक और बदलते मौसम के दौरान तिल को अपने आहार में शामिल कर लें। इससे आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने से बचेंगे। तिल शरीर को गर्म रखने और हड्डियों तो मजबूत बनाने में असरदार भूमिका निभाता है। जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए तिल दवा का काम करता है। तिल की तासीर गर्म होती है। इसलिए ठंड में तिल खाने से शरीर गर्म बना रहता है। इसके कई अन्य लाभ भी है।

सफेद तिल खाने के फायदे :

तिल खाने से हड्डियां बनेंगी मजबूत :

तिल को कैल्शियम का अच्छा श्रोत माना जाता है। तिल खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। अगर आप रोज 200 ग्राम सफेद तिल खाते हैं तो इससे दिनभर की कैल्शियम की जरूरत को पूरा किया जा सकता है। इससे हड्डियों का दर्द दूर होता है और हड्डियां ताकतवर बन जाती हैं। जोड़ों के दर्द की समस्या भी दूर हो जाती है, आज कल हड्डियों और दांतों की समस्या से लोग गंभीर रूप से पीड़ित है।

दिनभर रहेगी एनर्जी :

सफेद तिल खाने से शरीर को भरपूर उर्जा मिलती है। अगर आप दिनभर में 1 मुट्ठी तिल खाते हैं तो इससे आलस, कमजोरी, थकावट दूर रहेगी। शरीर सक्रिय रहेगा और आप खुद को एकदम मजबूत महसूस करेंगे। साथ में ठंड में होने वाली बीमारियों से भी दूर रह सकेंगे। यह आपके लिये बीमारियों से लड़ने का मजबूत कवच बनेगा।

शरीर को मिलेगी गर्मी :

माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM

तिल का सेवन करने से शरीर में गर्माहट बनी रहेगी। इससे आपको शरीर में होने वाले दर्द, जोड़ों के दर्द और सर्दी सांखी से छुटकारा मिल जाएगा। सफेद तिल खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और पाचन दुरुस्त रहता है। कैल्शियम के अलावा तिल में जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट पाए जाते हैं। जो आर्थराइटिस और हार्ट के मरीज के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। 

कैसे करें तिल का सेवन :

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए तिल को दूध में डालकर पीने की सलाह दी जाती है। इसके लिए सफेद तिल को तवा पर डालकर सूखा भून लें। तिल को ठंडा होने दें और फिर पीसकर पाउडर बना लें। तिल के पाउडर में से 1 चम्मच पाउडर दूध में मिलाकर सुबह और शाम दोनों वक्त पीएं। आप इसे और ताकतवर बनाने के लिए कुछ दूसरे ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू और बादाम भी मिलाकर पीस सकते हैं। इस तरह रोज दूध पीने से हड्डियां फौलादी बन जायेंगी।