जांजगीर चांपा : चांपा जिले में एक साथ दो युवतियों ने जहर खा लिया, जिससे एक युवती की मौत हो गई, तो वहीं एक की हालत गंभीर बताई गई है। फ़िलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में सामने आया कि प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद एक ही घर की 2 लड़कियों ने एक साथ कीटनाशक का सेवन कर लिया था। ईलाज के दौरान 1 की मौत हो गयी जबकि दूसरे का ईलाज अभी भी जारी है। मृत लड़की नाबालिग बताई जा रही है।
घटना जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा गाँव की है । जानकारी के अनुसार दोनो लड़कियां अपने घर मे अपने – अपने प्रेमियों के साथ थी, उसी समय मोहल्ले के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था और मोहल्ले में जमकर बवाल मचा, जिसके बाद काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। मोहल्लेवालों ने दोनो लड़कों की जमकर पिटाई कर दी। थोड़ी ही देर में यह बात पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गयी और लोग जमा होने लगे। इसी बीच डर के मार दोनो लड़कियों ने एक साथ कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। मोहल्ले वालों ने दोनों को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुँचाया। एक ने ईलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरी युवती जिंदगी और मौत के बीच अभी भी झूल रही है, उसकी हालत ख़राब बताई गई है।
घटना को लेकर पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि दोनो लड़कियों के माता पिता जब काम करने बाहर चले जाते थे तब दोनों युवक उनके घर आ जाया करते थे, उसके बाद अकेले में क्या होता था किसी को नहीं पता। इस बात की जानकारी मोहल्ले के स्थानीय लोगों को लग गई थी और मोहल्ले के लोग कब से इस ताक में बैठे हुये थे कि इन्हें रंगे हाथ पकड़ा जाय। घटना के दिन जब लड़कियों के माता पिता घर से बाहर गए थे तब नियमित रूप से दोनों युवक घर आ गए और मोहल्ले वालों ने दोनो युवकों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इस घटना से दोनो लड़कियों को समाज और घर परिवार में बेइज्जती का डर सताने लगा और बेइज्जत होने से पहले उन्होंने इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठा लिया। जिससे युवकों की पिटाई करने वाले मोहल्लेवासी सकते में आ गये। मोहल्ले वालों ने बताया कि दोनो लड़कियों का दो लड़कों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़कियो के घरवाले जब काम पर चले जाते थे तब अक्सर दो युवक इनके घर पर आते थे और यहाँ काफी देर तक समय गुजारने के बाद वापस लौटते थे।



