छत्‍तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 3 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम….।

रायपुर : मौसम में लगातार अस्थिरता बनी हुई है, राजधानी में बेतरतीब बारिश हो रही है, बीते दिन बारिश शाम को 7 बजे के बाद हुई है। बीते सप्ताह से छत्‍तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ी हुई थीं। राजधानी समेत राज्य के कई जिलों में खंडवर्षा हो रही है। वहीँ अब बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के असर से अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहेगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। गरज-बरस के साथ बादल बरसेंगे, मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज-चमक के साथ छीटे पड़ने की संभावना जताई है।

छत्‍तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता सामान्य रही है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश बीजापुर के गंगालूर में 70 मिलीमीटर दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री जांजगीर, मुंगेली और लखनपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। रायपुर शहर आज शुक्रवार शाम को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री और 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

छत्‍तीसगढ़ में बंगाल के खाड़ी में बने चक्रवात का असर :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

मौसम चक्रवात में परोवार्त्न हुआ है, बंगाल के खाड़ी, उत्तर आंध्र प्रदेश तट-ओडिशा तट से दूर एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। इसके उत्तर दिशा की ओर अगले दो दिनों तक आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर सूरतगढ़, रोहतक, ओरई, मंडला, निम्न दाब के केंद्र और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। जिसके असर से अगले तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। राजधानी में बारिश कम होगी लेकिन तीन दिनों तक जारी रहेगी।