इटारसी (म.प्र.) : सोमवार सुबह जबलपुर मंडल के बागरा तवा और गुरमखेड़ी स्टेशन के बीच दानापुर उधना एक्सप्रेस बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। रेलवे ट्रैक पर बिना क्राॅसिंग ट्रेक्टर निकालने का प्रयास कर रहे एक चालक का वाहन ट्रेक पर फंस गया, ट्रेन आने के डर से चालक हजारों यात्रियों की जान को खतरे में डालकर वाहन छोड़कर भाग निकला, इससे काफी हड़कम्प मच गया। इसी दौरान यहां से गुजर रही सोमनाथ एक्सप्रेस के पायलट ने खतरे को भांपकर रेलवे कंट्रोल को सूचना देकर सिग्नल फटाखा फोड़कर उधना एक्सप्रेस को इमरजेंसी ब्रेक लगवाकर रूकवाया। आरपीएफ पिपरिया इस मामले की जांच कर रही है। ट्रैक्टर बरामद कर अब उसके चालक की तलाश की जा रही है। इस लापरवाही से बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा वहीँ लगातार रेल दुर्घटनाओं को लेकर विभाग लगातार सावधानी बरत रहा है।
लोको पायलट ने जब ट्रैक पर ट्रैक्टर देखा तो तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। इससे बड़ा हादसा होने से बचा गया। ड्राइवर ने इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को भी दी। मौके पर रेल अधिकारियों ने ट्रै्क्टर को पटरी से हटवाया तब जाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा।
लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका हादसा :
यह मामला सोमवार की सुबह बागरतवा और गुरमखेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच का है। यहाँ लगभग 10 बजे सोमनाथ एक्सप्रेस अप ट्रैक पर इटारसी से जबलपुर की तरफ जा रही थी। तभी लोको पायलट को बागरतवा और गुरमखेड़ी के बीच एक व्यक्ति ट्रैक्टर से रेल पटरी क्रास करता हुआ दिखा। ट्रेन के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। ट्रेन ट्रैक्टर के पास जाकर रुक गई, इससे यात्रियों में हड़कम्प मच गया। लोको पायलट ने इस मामले की जानकारी गुरमखेड़ी रेलवे स्टेशन को दी। रेल अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया था।
उसी ट्रैक पर आ रही थी दूसरी ट्रेन :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
उसी दौरान, दानापुर-उधना एक्सप्रेस ट्रेन भी उसी ट्रैक पर आ रही थी। जिसे एक किलोमीटर पहले ही सिग्लन रेड कर और पटाखे चलाकर दानापुर एक्सप्रेस के लोको पायलट को सूचित किया गया। पटाखे की आवाज सुनकर दानापुर-उधना एक्सप्रेस के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया गया। फिर ट्रैक्टर को पटरी से हटाया गया और इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर ड्राइवर ने रिवर्स में लेकर ट्रैक्टर पीछे करने की कोशिश की थी, जिस वजह से वह फंस गया, अब पुलिस उस ड्राइवर की तलाशी कर रही है। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्यवाही करने की भी बात कही गई है।
आरपीएफ के अनुसार घटनास्थल पर कोई क्राॅसिंग फाटक नहीं है, आशंका है कि ट्रैक्टर चालक खेत में काम करने के बाद लाइन पार कर दूसरी तरफ जा रहा था, यहां उसका ट्रैक्टर फस गया, काफी प्रयास के बावजूद जब ट्रेक्टर रिवर्स नहीं हुआ तो वह मौके से भाग निकला। अब उसकी तलाश की जा रही है।



