चाय के साथ खाते हैं नमकीन तो हो जाएं सावधान, जान लें ये जरुरी जानकारी….।

स्वास्थ्य : आमतौर पर खाली पेट चाय पीने से बचना चाहिये। चाय पीने के पहले कुछ ना कुछ खा लेना चाहिये। भारत में अक्सर चाय के साथ नमकीन और बिस्किट परोसे जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय के साथ नमकीन नहीं खाना चाहिये, नमकीन खाने से आपकी सेहत पर कितना बुरा असर पड़ सकता है, यह आप नहीं जानते? अगर आपने भी दूध वाली चाय के साथ नमकीन खाने की आदत को जल्द से जल्द नहीं सुधारा तो आपको सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दूध के साथ नमक वाली कोई भी चीज, एक गलत खाद्य संयोजन अथवा मिलावट है। आइए इस खाद्य संयोजन की वजह से सेहत पर पड़ने वाले कुछ नुकसानों के बारे में जानते हैं।

अपच की समस्या :

दूध वाली चाय के साथ नमकीन, खट्टी या फिर चटपटी खाने की चीज का सेवन करना खतरे से खाली नहीं है। अगर आप चाय के साथ नमकीन खाते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी समस्याएं घेर सकती हैं। चाय और नमकीन को एक साथ खाने से आपको अपच की समस्या हो सकती है। इससे पाचन शक्ति का नुकसान होता है।

बढ़ सकता है डायरिया का खतरा :

दूध वाली चाय में टैनिन पाया जाता है, जिसे हल्दी वाली नमकीन या फिर बेसन वाली नमकीन के साथ लेने से आपके पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ सकता है। चाय के साथ नमकीन खाने से पेट में दर्द से लेकर डायरिया तक, कई समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

हो सकती है एसिडिटी :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

अगर आप दूध वाली चाय के साथ ड्राई फ्रूट्स वाले नमकीन खाते हैं, तो इस खाद्य संयोजन की वजह से एसिडिटी की समस्या पैदा हो सकती है। चाय के साथ तेल में या फिर रिफाइंड में फ्राई की जाने वाली किसी भी चीज को कंज्यूम करने से बचना चाहिए वरना आपकी सेहत को लेने के देने भी पड़ सकते हैं। यह काफी हानिकारक है।

जरूरी है वजह समझना :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नमकीन में पाए जाने वाले रिफाइंड कार्ब्स को पचाने में काफी ज्यादा समय लग सकता है। यही वजह है कि नमकीन के साथ चाय पीने से आपकी आंतों में मौजूद अच्छे-बुरे बैक्टीरिया की स्थिति बुरी तरह से ख़राब हो सकती है। अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के गलत फूड कॉम्बिनेशन्स से परहेज करना बेहद जरूरी है। वहीँ चाय पीने के नुकसान कम नहीं है, फिर भी यदि चाय के साथ कुछ लेना हो तो, नमकीन और तैलीय पदार्थ छोड़कर अन्य मीठे बिस्कुट – रस्क आदि का प्रयोग कर सकते है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/