दंतेवाड़ा : रेलवे काॅलोनी स्थित गंगूपारा निवासी महिला छोटी सुबह अपनी बच्ची को घर में सुलाकर पानी भरने चली गई थी। इसी दौरान जब वापस घर लौटी तो बच्ची गायब थी, जिसके बाद महिला हैरान परेशान हो गई। वहीँ उसके बाद महिला ने पूरे मोहल्ले में बच्ची की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई थी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। SP गौरव राय ने बताया कि, जांच में एक महिला ईशु का नाम सामने आया था। इससे पहले भी महिला छोटी के घर ईशु पहुंची थी और बच्ची उसे सौंपने की बात कही थी।
वहीँ अब दंतेवाड़ा से हुये नवजात बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में एक महिला समेत दो आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को बरामद कर लिया है। आरोपियों के पास से इनोवा क्रिस्टा कार को भी बरामद कर लिया गया है। आज सुबह 11 बजे के आसपास 18 दिन की बच्ची का अपहरण हो गया था।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
अपहरण की शिकायत मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के जिलों में भी बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच पुलिस को अपहरणकर्ताओं की जानकारी लगी। एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने एएसपी माहेश्वर नाग, ‘सायबर सेल डीएसपी गीतिका साहू के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने कोड़ेनार थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर अपहरणकर्ताओं की कार को रूकवाया। तलाशी लेने पर एक महिला के गोद में नवजात बच्ची मिली। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में कोई कारण सामने नहीं आ पाया है।



