बालोद : जिले से एक हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक स्कूल वाहन के चालक की हरकत की वजह से स्कूली छात्र कई घंटों तक स्कूल वाहन के अंदर ही बंद रहे। दरअसल, स्कूल वाहन का चालक नशे में धुत था। यह चालक नशे के कारण बस को खड़ा करके सो गया। जिसके बाद बच्चे परेशान हो गए और रोने लगे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वाहन के पास पहुंचे तो देखा की नशे में धुत ड्राइवर सो रहा है, और गुस्से में ड्राइवर की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। वहीं पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ कार्यवाही भी की है।
यह मामला बालोद जिले के गंजपारा क्षेत्र का है। गंजपारा क्षेत्र में स्थित होरिजन एकेडमी स्कूल के एक वाहन चालक की वजह से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ड्राइवर की लापरवाही की वजह से छात्रों को घंटों वाहन के अंदर ही कैद रहना पड़ा। वहीं बच्चों की रोने की आवाज सुन लोग स्कूली वाहन के पास पहुंचे। जहां के बच्चों को ड्राइवर घर छोड़ने जा रहा था। लेकिन नशे में धुत होने के कारण उसने स्कूल वाहन को झलमला के पास रोक दी और गाड़ी बंद करके सो गया। जिसके बाद गाड़ी में मौजूद बच्चे रोने बिलखने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला।
बच्चों की आवाज सुनने के बाद आसपास की दुकान के लोग स्कूली वाहन के पास पहुंचे तो लोगों ने देखा की ड्राइवर नशे में धुत है और सो रहा है। इसके बाद ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी। लोगों की धुनाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने दर्ज कर लिया केस :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
बच्चों को वाहन के अंदर बंद देखकर और ड्राइवर के नशे में होने के बाद पुलिस को शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है। वहीं पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के जुर्म में मोटर अधिनियम की धारा 185 के तहत चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जिस वाहन में बच्चों को बंद कर के नशे में धुत ड्राइवर सो गया था, वाहन होरिजन एकेडमी स्कूल का था. ड्राइवर शराब के नशे में था और वो बच्चों को घर पहुचाने के बजाय गाड़ी में ही बंद करके सो गया था। जिसकी वजह से बच्चे करीब दो घंटे तक गाड़ी में ही बंद रहे। वहीँ बच्चे समय से घर ना पहुँचने के कारण परिजन भी काफी परेशान रहे।



