वो मेरा होगा : बॉयफ्रेंड को लेकर सड़क पर भिड़ी दो युवतियां, सड़क पर हुआ बवाल, देखें विडियो।

अंबिकापुर : आजकल प्रेम – प्रसंग के रिश्तों में काफी बदलाव आ गया है, प्रेमी के बजाय आज बॉयफ्रेंड ने जगह ले ली है, जो बदलता रहता है, आज के युवा कभी गर्लफ्रेंड बल लेंगे तो कभी बॉयफ्रेंड, प्रेम प्रसंगों में अब स्थैय्त्व नहीं रहा है, वहीँ एक के लिये दो का बवाल भी आजकल आम हो गया है। पहले एक लड़की के लिये दो लड़के लड़ते थे अब जमाना उल्टा हो गया है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से सामने आया है जहाँ जिले में दो युवतियों के हाई वोल्टेज ड्रामें का मामला सामने आया है। यहाँ दो युवतियां बॉयफ्रेंड को लेकर बीच सड़क में आपस में भिड़ गई।

दोनों का यह ड्रामा घंटों तक लगातार चलता रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल यह पूरा मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। जहां पर बीच सड़क पर दो युवतियां हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी। मिली जानकारी के अनुसार युवती का बॉयफ्रेंड किसी दूसरी युवती के साथ बाईक में घूम रहा था। जिसके बाद अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक में बैठी दूसरी युवती को देखकर भड़क गई। दोनों युवतियां मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने सड़क पर घंटों तक हंगामा करती रही। वहीं इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल है। ऐसे राजधानी में नशे में धुत्त युवतियों ने भी कई बार बवाल काटा है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y