रायपुर : कांग्रेस के छत्तीसगढ़ बंद को चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स का समर्थन ना मिलने के कारण अधिकतर दुकानें बाज़ार में खुली रही, कई लोगों ने खुद ही दुकानें नहीं खोली। लोहारीडीह कांड के विरोध में आज कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ बंद आव्हान किया गया था, जिसको बंद कराने के लिए सड़कों पर कांग्रेसी निकले हुए हैं। इस बीच प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता सड़कों पर मौजूद हैं। जयस्तंभ चौक में गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन करने की जानकारी मिली है।
वहीं कवर्धा में भी कांग्रेसी सड़कों पर उतरे हुए हैं। इक्के-दुक्के खुली दुकानों को बंद करवा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। शहर की सराफा लाईन से लेकर बस स्टैंड, मेन मार्केट और रायपुर रोड की सभी दुकानें बंद हैं। आपातकालीन सुविधाएं, मेडिकल दुकानें और इक्के- दुक्के दुकानें ही खुली हुई हैं। कुछ स्कूल खुले हुये है और कुछ बंद है। कुछ स्कूलों ने पहले छूट्टी की घोषणा कर दी थी।
सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा बस्तर बंद :
बस्तर में भी बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। यहां पर गांधीवादी तरीके से बंद का आह्वान किया गया है। बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद का समर्थन किया है। बस्तर में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसी बीच सुरक्षा के भी पुख्ते इंतजाम किए गए हैं।
बेमेतरा में शहर में घूम-घूमकर बंद करवा रहे प्रतिष्ठान :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
बेमेतरा में भी कांग्रेसी शहर में घूम-घूमकर व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद करवा रहे हैं। जिला अध्यक्ष बंशी पटेल दर्जनभर कार्यकर्ताओं के साथ बंद कराने निकले हुए हैं। नगर पंचायत नवागढ़ में लोंगों ने स्वस्फूर्त प्रतिष्ठान बंद किया है। बड़े दुकानों से लेकर ठेले वालों ने भी आज दुकाने बंद कर रखा है। छोटे दुकानदारों के व्यापार बंद है।



