रायपुर : बदमाशों ने युवतियों को शिकार बनाने के नये – नये तरीके अपना लिये है, जिससे वो अपनी हवस को अंजाम दे सकें, ऐसे ही राजधानी के राखी थाना में एक युवती ने मेरठ के रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ शादी करने का झांसा देकर बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह घटना चार माह पूर्व मई की बताई गई है। शादीशुदा युवक ने युवती से शादी डॉट कॉम के माध्यम से संपर्क किया था। युवक के शादीशुदा होने की जानकारी युवती को मेरठ जाने के बाद मिली, जिससे वो सकते में आ गई।
पुलिस के मुताबिक, उत्तरप्रदेश, मेरठ निवासी अनस खान के खिलाफ युवती ने शादी करने का झांसा देकर बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने पुलिस को बताया है कि अनस ने शादी डॉट कॉम के माध्यम से अपने आपको अविवाहित होना बताया था और युवती के साथ शादी करने की इच्छा व्यक्त की। समान धर्म होने की वजह से युवती के परिजनों ने शादी के लिए हामी भर दी। इसके बाद युवती से मिलने अनस मई में रायपुर आया और युवती के साथ बलात्कार करके फरार हो गया और उसने अपना मोबाईल भी बंद कर दिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने अनस के बारे में जानकारी जुटाई, तो उसके विवाहित होने की जानकारी मिली।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



