छात्र ने स्कूल में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस, सामने आई ये घटना….।

धमतरी : जिले के एक स्कूल में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक 9 वीं के छात्र को स्कूल के अंदर फांसी के फंदे पर लटके देखा गया। यह स्कूल सरस्वती माध्यमिक शाला कलेक्ट्रेट के बंगले से लगा हुआ है। जहां छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि भोयना का रहने वाला छात्र समीर कुमार साहू जो कक्षा 9वीं में सरस्वती माध्यमिक शाला रूद्री में पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को छात्र स्कूल आया था और शाला के बाथरूम में गया था।

छात्र ने स्कूल के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। टॉयलेट का 4 घंटे दरवाजा नहीं खुला तब शिक्षकों को अनहोनी की आशंका हुई। घटना के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी। मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची। घटना में सामने आया की जब काफी वक्त गुजर जाने के बाद स्कूल के अन्य छात्रों ने दरवाजा खोला तो अंदर से दरवाजा बंद था। जिसके बाद बाथरूम के दरवाजे को खोला गया तो अंदर का नजारा देख सभी हैरान रह गए।  टॉयलेट के अंदर साड़ी पर समीर की लाश फंदे पर लटकी हुई थी।

वहीँ इस मामले में इधर रूद्री पुलिस पंचनामा कार्यवाही करते हुए कहा कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन उनका बैग जरूर मिला है। जिसमें छात्र पूरे तैयारी के साथ साड़ी लेकर आया हुआ था। जैसे ही बाथरूम में गया ऊपर हुक से साड़ी बांध कर फांसी लगा ली। यानी छात्र पूरे तैयारी के साथ आया हुआ था। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

घटना को लेकर स्कूल के प्रचार्य रामकुमार साहू ने बताया कि वह नवमीं कक्षा का छात्र है, जिसने टॉयलेट के अंदर घुसकर बाहर सिटकनी लगा लिया और साड़ी का फंदा बना कर आत्महत्या कर लिया है। इसकी जानकारी 12 बजे के बाद लगी। प्राचार्य ने बताया कि छात्र ने इसी वर्ष एडमिशन लिया था। जब से एडमिशन लिया था, तब से गुमसुम दिखाई देता था। छात्र और भी अन्य छात्रों के साथ बैठ कर टिफिन नहीं करता था।