राज्य सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालु अयोध्या रवाना, दो मंत्रियों सहित बृजमोहन अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी।

रायपुर : राज्य सरकार द्वारा राज्यवासियों भगवान राम के दर्शन कराने के लिये अपनी घोषणा की थी, जिसको लेकर छत्तीसगढ़ में श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन से 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ है। पहले भी ट्रेनों को अयोध्या भेजा गया है, जिसमें राज्य के लोगों ने भगवान राम के दर्शन किये है। वहीँ इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने श्रद्धालुओं की ट्रेन को झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया है। इस दौरान श्रद्धालु रामलला के अलावा बाबा काशी विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। जत्थे में रायपुर संभाग के सभी जिलों के श्रद्धालु शामिल है। ये सभी अयोध्या जाने को लेकर काफी उत्साहित दिखे।

दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल पर शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना के तहत चलाई जा रही विशेष ट्रेन आज रायपुर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-07 से रवाना हुई। इस मौके पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने श्रद्धालुओं की की ट्रेन को झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस विशेष ट्रेन से 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ है। इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखा। श्रद्धालुगण भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके है। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भगवान राम के नारों माहौल धर्ममय हो गया।

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

रामलला दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री साय ने श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद। अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल से अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन संभव हुआ है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमें बहुत खुशी हो रही है। यात्रा के दौरान हम सभी को काशी विश्वनाथ जी के दर्शन का लाभ भी मिलेगा। यात्रा को लेकर यात्रियों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के परिजन भी काफी खुश दिखे। वहीँ बृजमोहन अग्रवाल ने लोगों को अपनी शुभकामनायें दी।

सभी जिले से 850 श्रद्धालु हुए रवाना :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

रायपुर संभाग के सभी जिलों के 850 यात्रियों को लेकर रायपुर रेल्वे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान यात्रियों को वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन का भी कराया जायेगा। इस दौरान खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, गजेन्द्र यादव, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड विवेक आचार्या रेल्वे और पर्यटन के अधिकारी-कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ऐसे ही आगे भी राज्य के लोगों को अयोध्या दर्शन करवाने की योजना है।