तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद मामले में घी सप्लाई करने वाले के खिलाफ FIR दर्ज….।

तिरुपति (आं.प्र.) : विश्वप्रसिद्द तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्तों को दिये जाने वाले ‘प्रसादम्’ में कथित रूप से चर्बी की मिलावट के मामले में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम यानी TTD बोर्ड ने आधिकारिक रुप से पुलिस शिकायत दर्ज करा दी है। जानकारी के अनुसार, TTD के जनरल मैनेजर पी. मुरली कृष्ण ने ईस्ट पुलिस स्टेशन तिरुपति में ए आर डेयरी फूड प्राइवेट लिमिटेड डिंडीगुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया है जो इस मिलावट के मामले की जांच करेगी। यह मामला सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन सहित पूरे देश में हड़कम्प मच गया था। इस मामले में काफी बवाल मचा।

सुप्रीम कोर्ट में दायर हो चुकी है जनहित याचिका :

विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट के मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी जनहित याचिका भी दायर की जा चुकी है। जिसमें भाजपा के नेता एवम् वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने ये जनहित याचिका दायर की थी। सुब्रमण्यम स्वामी ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के द्वारा लगाए गए मिलावट के आरोपों की जांच करने की मांग की थी। बता दें कि आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में एनडीए विधायक दल की बैठक के दौरान तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में पशु चर्बी की मिलावट करने का आरोप लगाया था। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने इसे राजनीतिक बयानबाजी बताया था। लेकिन अब इस मामले में स्पष्ट रूप से खुलासा हो गया है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

देश के सबसे अमीर मंदिर का प्रबंधन करने वाले बोर्ड ने शुक्रवार को खुलासा किया था कि उसे गुणवत्ता की जांच के लिए भेजे गए नमूनों में घटिया गुणवत्ता के घी और पशु चर्बी की मिलावट का पता चला है, जिसके बाद बड़ा बवाल मचा था। लड्डू में पशु चर्बी की मिलावट का दावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने किया था। इस मुद्दे को लेकर पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार पर आरोप लगाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने इसे ध्यान भटकाने की राजनीति और मनगढ़ंत कहानी बताया था। अब इस मामले में पूरा खुलासा हो चुका है।