बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नकली नक्सली बनकर कुछ लोग आत्मसमर्पण करने एसपी कार्यालय पहुंचे हुये थे। इस दौरान पुलिस ने इन तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनो युवक अपने आप को मानपुर मोहला एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य बता कर कर रहे थे। इनके समर्पण को लेकर हैरान करने वाली बात निकली जिसको लेकर फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
दरअसल यह तीनों लोग नकली नक्सली बनकर आत्मसमर्पण करने के लिए एसपी कार्यालय पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तब पता चला की तीनों का नाम युवक मधु मोड़िया,मनकू भोगाम और ओमप्रकाश नेताम है। इस दौरान तीनों युवक फर्जी नक्सली निकले। तीनों ने सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए ये योजना बनाई की थी। पकड़े गए युवक बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। सिटी कोतवाली तीनों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसको लेकर गिरफ्तार कर लिया है।
मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti



