मस्जिद तोड़ने पहुंची हजारों की भीड़, बेबस पुलिस जोड़ती रही हाथ, मामला मुस्लिम मोहल्ले में इस शहर का….।

जबलपुर (म.प्र) : देशभर में लगातार अवैध मस्जिदों को लेकर लोग लामबंद हो रहे है, हिमाचल के शिमला से मस्जिद को लेकर भड़की आग अब पूरे देश में फैल चुकी है। हर रोज किसी ना किसी मस्जिद को लेकर विवाद की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। अकेले हिमाचल प्रदेश में दर्जनों मस्जिदों को लेकर विवाद जारी है। हिन्दू संगठन लगातार मस्जिद को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। मस्जिद विवाद की यह आग अब मध्यप्रदेश तक पहुँच चुकी है। यहां हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता एक मस्जिद को गिराने के लिए अड़े हुए हैं।

संस्कारधानी जबलपुर स्थित रांझी और मढ़ई में एक मस्जिद को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इसे लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया है। संगठन का आरोप है कि इसका निर्माण अवैध तरीके से हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मस्जिद तोड़ने की जिद पर अड़े रहे। वहीँ कार सेवा करने को घोषणा के साथ मढ़ई क्षेत्र में पहुंचे कई हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ आम हिन्दूओं ने पहुंचकर काफी देर तक नारेबाजी की।

यह पूरा मामला जबलपुर जिले का है। यहां के रांझी क्षेत्र के मढ़ई में स्थित एक मस्जिद को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मस्जिद तोड़ने की ज़िद पर अड़े रहे। इतना ही नहीं पुलिस और प्रशासन के सामने हिन्दू संगठनों ने कार सेवा करने की घोषणा भी किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशसान तमाशबीन बनी रही।

मधुर भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmBhakti

हिन्दू संगठनों कार्यकर्ताओं ने मढ़ई क्षेत्र में नारेबाजी की और मस्जिद को तोड़े जाने की आवाज बुलंद की। दरअसल, रांझी के मढ़ई क्षेत्र में स्थित इस मस्जिद को लेकर हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि यह मस्जिद गायत्री बाल मंदिर की जमीन पर बई गया है और देखते ही देखते इस मस्जिद में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से मुस्लिम समाज के लोग बड़ी तादाद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचने लगे हैं। वहीँ यह पहला मामला नहीं है जहाँ मस्जिद को लेकर विवाद हो रहा है, ऐसे ही देशभर के मंदिरों पर मस्जिदों को लेकर विवाद बना हुआ है, जिसका अब हिन्दू समाज विरोध कर रहा है।

पुलिस ने मस्जिद के रास्ते को किया सील :

हिंदू संगठनों ने इस मामले में सबूत के तौर पर दस्तावेज़ पेश करते हुए मस्जिद निर्माण को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।वहीं,  जिले के आला अफसर समेत मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने मस्जिद के पहुंच मार्ग को सील कर दिया। पुलिस के बड़े अफसरों और प्रदर्शनकारियों के बीच लंबी चर्चा हुई। प्रशासन ने प्रदर्शकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मस्जिद के निर्माण की नए सिरे से जांच कराई जाएगी और दस्तावेजों का परीक्षण कर आगे की कार्यवाही की जायेगी। वहीँ पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को काफी मान मनौव्वल करके रोका गया।

हिंदू संगठनों ने प्रशासन को दी धमकी :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया है कि अगर जल्द से जल्द प्रशासनिक स्तर पर जांच कर अवैध मस्जिद को तोड़ने की कार्यवाही नहीं की गई तो वे खुद ही मस्जिद को गिराने से पीछे नहीं हटेंगे। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन घ्य है, वहीँ मामले को सुलझाने के लिये पुलिस प्रशासन के माथे पर बल दे दिया है। बताया जा रहा है कि जिस तरह से भारी और उग्र भीड़ वहां पहुंची थी वो मस्जिद को तोड़कर ही मानती , लेकिन बड़ी मुश्किल से पुलिस ने वहां से लोगों को रवाना किया है।

बिजली और पानी का कनेक्शन भी मिल गया :

मामले में सामने आया है कि इस अवैध मस्जिद को सरकारी स्तर पर पानी बिजली तक मुहैया कराई जा रही है। दस्तावेजी सबूत पेश करते हुए हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के निर्माण पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वहीँ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के गुस्से को देखते हुए पुलिस मुस्तैद रही है। काफी देर तक प्रदर्शनकारियों की पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा होती रही। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मस्जिद के निर्माण की जांच कराई जाएगी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेताओं ने ऐलान किया है कि अगर जल्द से जल्द प्रशासनिक तौर पर जांच कर अवैध मस्जिद को तोड़ने की कार्रवाई नहीं की गई है। वे खुद ही पहुंचकर मस्जिद को गिराने से पीछे नहीं हटेंगे।

छोटी छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw